आल -न्यू किआ सेल्टोस का उत्पादन शुरू; अपनी बेंचमार्क विरासत को नई मजबूती देने के लिए तैयार

• किआ इंडिया ने अपने अत्याधुनिक अनंतपुर प्लांट से पहली ‘ऑल-न्यू सेल्टोस’ को रोल-आउट किया
• अपने सेगमेंट की इस ‘बेंचमार्क’ कार का पहले से बड़ा, बोल्ड और आधुनिक अवतार; भारतीय ग्राहकों की बदलती जरूरतों के लिए विशेष रूप से निर्मित
• दमदार मौजूदगी: नया प्रभावशाली डिज़ाइन, जो 4,460 मिमी लंबाई के साथ अपने सेगमेंट में सबसे आगे है और अब इसकी चौड़ाई भी बढ़कर 1,830 मिमी हो गई है
• शानदार नया डिज़ाइन: किआ की ‘अपोजिट्स यूनाइटेड’ फिलॉसफी के साथ डिजिटल टाइगर फेस, ऑटोमैटिक स्ट्रीमलाइन डोर हैंडल्स और आइस क्यूब एलईडी प्रोजेक्शन हेडलैंप्स दिए गए हैं
• नेक्स्ट-जेन डिजिटल अनुभव: प्रीमियम बोस के 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम के साथ 75.18 सेमी (30-इंच) का ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले मिलता है
• नया प्लेटफॉर्म: भारत के लिए खास तौर पर तैयार ग्लोबल K3 प्लेटफॉर्म, जो बेहतरीन सुरक्षा और ड्राइविंग रिफाइनमेंट प्रदान करता है
• कीमतों की घोषणा: ऑल-न्यू किआ सेल्टोस की कीमतों का खुलासा 2 जनवरी 2026 को किया जाएगा

नई दिल्ली, भारत, 23 दिसंबर 2025: मिड-एसयूवी सेगमेंट में अपनी बादशाहत को और मजबूत करते हुए, किआ इंडिया ने आज आंध्र प्रदेश के अनंतपुर स्थित अपनी अत्याधुनिक फैक्ट्री में ‘ऑल-न्यू किआ सेल्टोस’ का उत्पादन शुरू कर दिया है। भारत में कंपनी के ऑपरेशंस के लिए यह एक बड़ा मील का पत्थर है। किआ इंडिया इस नई सेल्टोस की कीमतों की घोषणा 2 जनवरी 2026 को करेगी।

नई सेल्टोस, भारत की सबसे लोकप्रिय और बेंचमार्क सेट करने वाली मिड-एसयूवी के एक बड़े, बोल्ड और उन्नत पीढ़ीगत बदलाव को दर्शाती है। भारतीय एसयूवी खरीदारों की उभरती अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार, नई सेल्टोस पहले से ज्यादा स्पेस, नया बोल्ड डिज़ाइन, बेहतर राइड कंफर्ट, शानदार हैंडलिंग और उन्नत सुरक्षा फीचर्स प्रदान करती है। यह अगली पीढ़ी की डिजिटल तकनीक का एक ऐसा संगम है, जो वैश्विक मानकों को भारतीय सड़कों और जीवनशैली की जरूरतों के साथ जोड़ता है।

किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ, ग्वांगगू ली ने अनंतपुर प्लांट में आयोजित समारोह में कहा, “ऑल-न्यू किआ सेल्टोस का उत्पादन शुरू होना हमारे लिए गर्व का क्षण है। सेल्टोस ने लंबे समय से मिड-एसयूवी सेगमेंट में नए मानक स्थापित किए हैं। इसका यह नया मॉडल भारतीय ग्राहकों से मिले फीडबैक और उनकी जरूरतों को समझकर तैयार किया गया है, जो पहले से कहीं अधिक विशाल, दमदार और आधुनिक है। हमारे प्लांट में उत्पादन का काम पूरी गति से शुरू हो चुका है और हमारी टीमें पूरी तरह तैयार हैं, ताकि ग्राहकों को अपनी पसंदीदा कार के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। हमें पूरा भरोसा है कि नई सेल्टोस एक बार फिर उम्मीदों को नए सिरे से परिभाषित करेगी और भारत में किआ की लीडरशिप को और मजबूती देगी।”

ग्वांगगू ली ने आगे कहा, “नई सेल्टोस दिखने में बेहद शानदार है। हमारी अनंतपुर टीम और सप्लायर पार्टनर्स ने मिलकर एक ऐसा बेहतरीन वाहन तैयार किया है जो न केवल आकार में काफी बड़ा है, बल्कि सुरक्षा, नई तकनीक और कनेक्टिविटी के मामले में भी बहुत आगे है। यह हमारे ग्राहकों को ड्राइविंग का एक उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करेगा।”

अनंतपुर प्लांट भारत में किआ की पहली मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है और आज यह पूरी दुनिया के लिए एक प्रमुख ‘प्रोडक्शन हब’ बन चुका है। साल 2019 में स्थापित इसी प्लांट से किआ की पहली सेल्टोस बनकर निकली थी—एक ऐसी कार जिसे विशेष रूप से भारतीय ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था। यह प्लांट न केवल घरेलू मांग को पूरा करता है, बल्कि यहाँ से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी गाड़ियाँ निर्यात की जाती हैं। आधुनिक ऑटोमेशन, विश्वस्तरीय क्वालिटी स्टैंडर्ड और कुशल कर्मचारियों की बदौलत यह फैसिलिटी शुरू से ही किआ की वैश्विक रणनीति का केंद्र रही है। यही कारण है कि सेल्टोस न केवल भारत में किआ का फ्लैगशिप मॉडल बनी, बल्कि पूरी दुनिया में कंपनी की सफलता में इसका बहुत बड़ा योगदान रहा है।

नई किआ सेल्टोस अपने पिछले मॉडल की मजबूत विरासत और ग्राहकों के अटूट भरोसे को और आगे ले जाती है। इसे किआ के तीन मुख्य स्तंभों—दमदार उपस्थिति, बोल्ड डिज़ाइन और आधुनिक सुरक्षा व तकनीक—के आधार पर विकसित किया गया है। भारतीय ग्राहकों की बदलती उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए, यह अब 4,460 मिमी की लंबाई के साथ अपने सेगमेंट की सबसे लंबी कार है। इसके व्हीलबेस को बढ़ाकर 2,690 मिमी और चौड़ाई को 1,830 मिमी किया गया है, जिससे केबिन में पहले से कहीं अधिक जगह मिलती है और सड़क पर चलते समय यह गाड़ी अधिक संतुलित और प्रीमियम महसूस होती है।

इसके लुक और कैरेक्टर को अब पहले से कहीं ज़्यादा एक्सप्रेसिव और बोल्ड बनाया गया है। किआ की खास ‘अपोजिट्स यूनाइटेड’ फिलॉसफी पर आधारित इसका डिज़ाइन इसे एक नई और आधुनिक पहचान देता है। इसका नया ‘डिजिटल टाइगर फेस’, डायनेमिक वेलकम फंक्शन वाली ‘आइस क्यूब’ एलईडी प्रोजेक्शन हेडलाइट्स और नियॉन ब्रेक कैलीपर्स के साथ स्पोर्टी क्रिस्टल-कट अलॉय व्हील्स इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगाते हैं। कुल मिलाकर, इसका मस्कुलर और समकालीन सिलुएट सड़क पर चलते हुए हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित के लिए तैयार है।

नई किआ सेल्टोस को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें अगली पीढ़ी के डिजिटल इंटरफेस, एडवांस्ड सेफ्टी और शानदार कनेक्टिविटी दी गई है, जो आज के ग्राहकों की स्मार्ट और सहज मोबिलिटी की मांग को पूरा करती है। इसमें सेगमेंट में पहली बार मिलने वाला ‘स्मार्ट की प्रॉक्सिमिटी अनलॉक’ फंक्शन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो व एप्पल कारप्ले और अपग्रेडेड ‘किआ कनेक्ट 2.0’ सुइट जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट और डायग्नोसिस फीचर आपकी सुविधा, सुरक्षा और निजी जरूरतों का पूरा ख्याल रखते हैं।

यह गाड़ी किआ के ‘K3 प्लेटफॉर्म’ पर आधारित है, जो इसकी मजबूती को बढ़ाता है। इसके ऑप्टिमाइज्ड सस्पेंशन और बेहतर डैम्पिंग की बदौलत यह ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर बेहद आरामदायक राइड देती है और मोड़ों पर भी बेहतरीन बॉडी कंट्रोल व भरोसा सुनिश्चित करती है। इस प्लेटफॉर्म की मदद से शोर, वाइब्रेशन और हार्शनेस का स्‍तर काफी कम हो गया है, जिससे शहर की सड़कों और हाईवे, दोनों पर ड्राइविंग का अनुभव बहुत शांत और प्रीमियम रहता है।

सुरक्षा किआ की प्राथमिकता बनी हुई है। नई सेल्टोस में एक मजबूत ’24 स्टैंडर्ड सेफ्टी पैक’ दिया गया है, साथ ही इसमें ‘ADAS लेवल 2’ सुइट मिलता है जिसमें 21 ऑटोनॉमस फीचर्स शामिल हैं। ये फीचर्स रोजमर्रा की ड्राइविंग को अधिक सुरक्षित और तनावमुक्त बना देते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top