आईटीपीओ में लगा इंडिया इंटरनेशनल लेदर फेयर, चमड़ा उद्योग को मिलेगी नई दिशा।

नई दिल्ली:प्रगति मैदान में लगे इंडिया इंटरनेशनल लेदर फेयर (1-3 फरवरी, 2026) के 39वें संस्करण का औपचारिक उद्घाटन इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइज़ेशन (TPO) के अध्यक्ष श्री जावेद अशरफ, आईएफएस (सेवानिवृत्त) ने लेदर इंडस्ट्री के नामचीन लोगों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की उपस्थिति में किया। आईआईएलएफ में काउंसिल ऑफ़ लेदर एक्सपोर्टर्स द्वारा आयोजित वें डिज़ाइनर्स फेयर का भी उद्घाटन आईटीपीओ के अध्यक्ष महोदय ने किया।

इस मौके पर आईटीपीओ के प्रबंध निदेशक डॉ. नीरज खरवाल आईएएस, सीएलई के अध्यक्ष श्री रमेश कुमार जुनेजा, सीएलई के कार्यकारी निदेशक श्री आर. सेल्वम्, आईटीपीओके विशेष कार्याधिकारी और महाप्रबंधक लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष कोंडिल्यु श्रीमती एल. भारती देवी, प्रबंध निदेशक, टीएनटीपीओ, श्री विवेक शर्मा, प्रबंध निदेशक, एफडीडीआई श्री अब्दुल वहाब रीजनल चेयरमैन (साउथ, सीएलई), श्री संजय गुप्ता अध्यक्ष, इफकोमा, श्री बृज लाल महाप्रबंधक आईटीपीओ, डिप्लोमैटिक्स कॉर्म्स के सदस्य भारत और विदेश से आए प्रतिभागी डेलीगेट्स और मीडिया के प्रतिनिधिउपस्थित थे। विदेश से आए गणमान्य लोगों में चेन्नई में फेडरल रिपब्लिक ऑफ जर्मनी के काउंसल जनरल श्री माइकल हैस्परइटली की ट्रेड कमिश्नर सुश्री एंटोनिएटा बैकनारी ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी कॉन्सुल जनरल श्री कैमरन नोबेल ऑस्ट्रेलियन ट्रेड कमिश्नर श्री आदिल और अन्य शामिल हैं।

मेले के उद्घाटन के बाद आईटीपीओ के अध्यक्ष श्री जावेद अशरफ ने स्टॉल्स का दौरा किया और चेन्नई ट्रेड सेंटर और इसके बन्मए प्रदर्शनी हॉल में आईआईएलएफ मेले के इस संस्करण को बड़े पैमाने पर आयोजित करने के लिए सभीसहयोगियों की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि इससे भारत की लेदर और फुटवियर इंडस्ट्री मेविकास के नए रास्ते खुल रहे हैं। आईटीपीओ भारत और विदेशों में संवर्धनात्मक कोशिशों को सहायता करने और बढ़ावा देने के लिएप्रतिबद्ध है विशेषकर तब जब देश यूरोपियन यूनियन औरयूके के साथ विदेश व्यापार समझौता (एफटीए) पर हस्ताक्षर करने के बाद एक ज़रूरी गंतव्य स्थल के रूप में उभर रहा है। सीएलई और दूसरा शीर्ष निकायों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के बाद उन्होंने बताया किआईटीपीओ नई दिल्ली में भी ऐसा ही लेदर फेयर लगाने की योजना बना रहा है।

विदेशी मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा किविशेषकर तब जब यूरोप और भारत लेदर और उससे जुड़ी इंडस्ट्रीज़ मेंआर्थिक वृद्धि के लिए नए वैश्विक आदेश प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है इसके लिए सामान पर टैरिफ कम किया जाएगा सेवा क्षेत्र और निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा। भारत के कार्यनिष्पादन को बेहतर बनाने और उसकी आपूर्ति शृंखला को मज़बूत करने के लिए गुणवत्ता और समय पर आपूर्ति ज़रूरी है। विदेशी मीडिया से विशिष्ट लोगों में श्री मारियो लूज़ोन ब्लास्को प्रेसा टेनिया, स्पेन, श्री मैथ्यू हेनरी एबॉट, वर्ल्ड ट्रेड्स पब्लिशिंग लिमिटेड यूके, श्री स्टेफानो मिग्लियावाका एडिज़ियोनी एएफ एसआरएल इटली, श्री कार्लो लियोनी, एडिटोरियल डि इन्‌फॉर्माजियोनी सेटोरियली इटली, श्री फ्रेडरिको अवोगाद्रो डि वाल्डेंगो एमपीए एसआरएल, इटली शामिल थे।

इस साल, मेले में 368 भारतीय कंपनियों और 66 विदेशी भागीदारों ने भाग लिया। जर्मनी और इटली ने मेले में अपने कंट्री पवेलियन लगाए हैं। दूसरे हिस्सा लेने वालेदेशों में ऑस्ट्रेलिया अर्जेंटीना, चीन, इथियोपिया, हांगकांग, जापान, सऊदी अरब, स्पेन, ताइवान, नीदरलैंड्स, तुर्की, यूनाइटेड अरब अमीरात यूनाइटेड किंगडम हैं। यह मेलाआईटीपीओ द्वारा काउंसिल ऑफ़ लेदर एक्सपोर्ट्स (CLE) के समन्यूय और सेंट्रल लेदर रिसर्च इंस्टिट्यूट (CLRI), इंडियन शू फेडरेशन (ISF), इंडियन फिनिश्ड़् लेदर मैन्युफैक्चरर्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (IFLMEA), इंडियन फुटवियर कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (FCOMA), फुटवियर डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट (FDDI) और कॉन्फ्रेडरेशन ऑफ़ इंडियन फुटवियर इंडस्ट्रीज (CIFI) जैसे दूसरे सहयोगियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

आईआईएलएफ चेन्नई 2026 (01-03 फरवरी) सुबह 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक खुला रहेगा। बिजनेस विज़िटर्स के लिए एंट्री इस लिंक के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशनद्वारा की जा सकेगी: https://iilf.eventink.in/visitor.html बिज़नेस विज़िटर्स क्यूआर कोड के माध्य‌म से मेले में ही ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्र करने के बाद बिज़नेस विज़िटर्स कार्यस्थल पर रजिस्ट्रेशन काउंटर से बैज ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया https://www.itpo.gov.in/iilf-2026

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top