Lamose Infra LLP launches Gratitude 84: वरिष्ठ नागरिकों के लिए अनोखी पहल, गुरुग्राम में ‘ग्रेटिट्यूड 84’ का भूमिपूजन

Uncategorized

जिन बुजुर्गों ने अपनी पूरी जिंदगी परिवार और समाज को संवारने में लगा दी, उनके जीवन के इस खास पड़ाव को सम्मान, सुरक्षा और सुकून देने की सोच के साथ एक नई पहल शुरू हुई है।
गुरुग्राम के सेक्टर-84 में लामोज इंफ्रा एलएलपी के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष रूप से विकसित किए जा रहे ‘ग्रेटिट्यूड 84’ का भूमिपूजन समारोह आयोजित हुआ। यह प्रोजेक्ट वरिष्ठ नागरिकों को केवल आवास नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, सुरक्षा, देखभाल, सुविधाओं और सामुदायिक जुड़ाव के साथ सम्मानजनक जीवनशैली देने की सोच पर आधारित है।


प्रोजेक्ट में 24×7 चिकित्सा सहायता, आपातकालीन सुविधाएं, योग-ध्यान, क्लब हाउस, पैदल भ्रमण पथ, हरित क्षेत्र और सामुदायिक सुविधाओं जैसी व्यवस्थाओं की योजना है। सेक्टर-84 में स्थित यह प्रोजेक्ट द्वारका एक्सप्रेसवे सहित प्रमुख संपर्क मार्गों के नजदीक है।
समारोह में भास्वर पॉल, अनिल बजाज, अशोक कुमार, पवन धइया और गर्वित गुप्ता सहित उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
‘ग्रेटिट्यूड 84’ वरिष्ठ नागरिकों के जीवन के इस पड़ाव को अधिक सुरक्षित, स्वस्थ, सुविधाजनक और आत्मीय बनाने की एक अनोखी पहल के रूप में आकार ले रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *