
ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए एआई और डेटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल; वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के दौरान टर्म प्लान व्यवसाय में साल-दर-साल के आधार पर 53.89% की बढ़ोतरी हुई
31 मार्च, 2026 तक दिल्ली में सम एश्योर्ड (बीमा राशि) ₹1,30,274 करोड़ था
31 मार्च, 2026 तक इस केंद्र शासित प्रदेश में 2,963 भागीदार शाखा, 5,049 निर्दिष्ट व्यक्ति और
7,252 एडवाइज़र का विशाल नेटवर्क था
नई दिल्ली : कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के दौरान दिल्ली में 100% दावा निपटान अनुपात दर्ज किया, जो उद्योग अग्रणी स्तर है। कंपनी की इस पहल से परिवारों को मुश्किल घड़ी में समय पर आर्थिक मदद मिली है। कंपनी ने राज्य में टर्म प्लान (रिटेल प्रोटेक्शन) व्यवसाय के संबंध में वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के दौरान साल-दर-साल के आधार पर 53.89% की ज़बरदस्त बढ़ोतरी भी दर्ज की। कंपनी ने 31 मार्च, 2026 तक यहां 3,69,550 लोगों को बीमा सुरक्षा प्रदान की। दिल्ली में लिंक्ड, गैर-लिंक्ड और एन्युइटी व्यवसाय समेत कंपनी के बचत व्यवसाय की भी उल्लेखनीय मांग है।
राज्य में 31 मार्च, 2026 तक कंपनी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्ति (एयूएम) ₹18,427 करोड़ थी। उल्लेखनीय है कि कंपनी ने राज्य में 31 मार्च, 2026 तक ₹1,30,274 करोड का सम एश्योर्ड दर्ज किया और पिछले सात साल में, कंपनी ने देश की राजधानी में अपने ग्राहकों को कुल ₹6,087 करोड़ के विभिन्न किस्म के लाभ प्रदान किए।
कंपनी के निदेशक मंडल ने हाल ही में आवश्यक स्वीकृति मिलने पर कंपनी का नाम बदलकर ‘आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। 31 मार्च, 2026 तक, कंपनी के पास दिल्ली में 9 शाखाएं और 7,252 सलाहकार, साथ ही 2,963 भागीदार शाखाएं और 5,049 निर्दिष्ट व्यक्ति भी थे।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मुख्य वितरण अधिकारी, अमीश बैंकर ने कहा, “दिल्ली हमारी कंपनी के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाज़ार है। इस क्षेत्र में उल्लेखनीय तेज़ी नज़र आ रही है। पिछली कुछ तिमाहियों में, ग्राहकों के व्यवहार में स्पष्ट बदलाव नज़र आया है। लोग अपने कुल वित्तीय लक्ष्यों के अंग के रूप में वित्तीय सुरक्षा, दीर्घकालिक बचत और सेवानिवृत्ति योजना को प्राथमिकता दे रहे हैं। वितरण, डिजिटल क्षमताओं, अलग-अलग तरह के उत्पादों और ग्राहकों के साथ जुड़ाव में हमारे निरंतर निवेश से हमें इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाने में मदद मिल रही है।
हमारी कंपनी की रणनीति, ग्राहकों के लिए अपने भविष्य की योजना बनाना और उसे नियंत्रित करना आसान बनाने पर केंद्रित है। हमारे सभी प्रयास इसी उद्देश्य पर आधारित हैं।
हमारी कंपनी ग्राहकों के पूरे बीमा चक्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटलीकरण का इस्तेमाल करती है। विशेष बात यह है कि वित्त वर्ष 2027 पहली तिमाही के दौरान, पूरी कंपनी के स्तर पर, हमारी लगभग 54% बचत पॉलिसी आवेदन वाले दिन जारी की गई, और लगभग 58% इंश्योरेंस पॉलिसी डिजिटल केवायसी के ज़रिये जारी की गई। बड़ी बात यह है कि हमारी 97% सेवाएं सेल्फ-
हेल्प (स्व-सेवा) या डिजिटल माध्यमों से प्रदान की जाती हैं, जिससे हमारे ग्राहक महज कुछ बटन दबाकर आसानी से अपनी पॉलिसी की देख-रेख कर पाते हैं।
इसके अलावा, हमने उद्योग अग्रणी पहल करते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म आईसीआईसीआई प्रू पार्टनर स्टैक लॉन्च किया है, जो अपनी तरह का पहला क्षमताओं का सेट है और इसमें डिजिटल टूल और एनालिटिक्स शामिल है।
साथ ही, हमारे एडवाइज़र स्टैक आईप्रू एज से देश भर में हमारे 2.44 लाख से अधिक एजेंट के नेटवर्क कोहमारे ग्राहकों और उनके परिवारों से किए गए वादे को पूरा करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ज़ाहिर होती है। हमारी दावा निपटान प्रक्रिया बहुत सरल है। दावे का अनुरोध कंपनी की वेबसाइट, ईमेल, एसएमएस, व्हाट्सऐप, शाखा जाकर या हमारी चौबीसों घंटे उपलब्ध ग्राहक सेवा के ज़रिये आर इसके अलावा, हमारी कंपनी का शुरुआती दावा निपटान अनुपात 22% है, जो इससे स्पष्ट है कि हमने पिछले कुछ सालों में गुणवत्तापूर्ण व्यवसाय पर बहुत ध्य कि 31 मार्च, 2026 तक हमारी कंपनी ने दिल्ली में बीमित व्यक्ति की मृत्यु के दावे( डेथ क्लेम)के तौर पर 1,832 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
दिल्ली में दीर्घकालिक स्तर पर विशाल अवसर हैं और हम अपनी पहुंच बढ़ाने, उपलब्धता बढ़ाने और राज्य भर में ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने वाले समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
कंपनी, देश की सर्वश्रेष्ठ ग्राहक और भागीदार अनुकूल बीमाकर्ता बनने की अपनी रणनीति के तहत, बीमा की पहुंच बढ़ाने और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए वितरण बढ़ा रही है और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है।
कंपनी, अपनी इस रणनीति के तहत ब्रांच के विस्तार, एडवाइज़र की नियुक्ति और लक्षित तौर पर ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाकर दिल्ली में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने की योजना बना रही है।

