Uncategorized

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 20 सितंबर 2026

जैन युवा एकता संघ के “जिन भक्ति–प्रज्ञा संगम” में उमड़े श्रद्धालु, समाज की युवा प्रतिभाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

जयपुर। दिगंबर जैन धर्म के पावन दशलक्षण महापर्व के अवसर पर समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने तथा युवाओं को धर्म, संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा एकता संघ, मानसरोवर संभाग द्वारा श्री दिगंबर जैन मंदिर, वरुण पथ, मानसरोवर में गणिनी आर्यिका विभाश्री माताजी ससंघ के मंगल आशीर्वाद से “जिन भक्ति–प्रज्ञा संगम” धार्मिक एकल नृत्य एवं प्रश्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 8 वर्ष की आयु के बाल प्रतिभागियों से लेकर 80 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं का परिचय दिया।

संघ के अध्यक्ष कुलदीप छाबड़ा एवं महामंत्री अनंत जैन ने बताया कि वर्तमान समय टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया का है। युवा वर्ग रील्स एवं विभिन्न डिजिटल माध्यमों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहा है। इसी प्रतिभा को सकारात्मक दिशा देते हुए युवाओं को धर्म, संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से धार्मिक नृत्य एवं प्रश्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 70 से अधिक प्रतिभाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उन्होंने बताया कि धार्मिक नृत्य प्रतियोगिता में 15 से 60 वर्ष तक की आयु के प्रतिभागियों ने धार्मिक भजनों पर अपनी प्रतिभा की शानदार प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में कुल 9 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें प्रथम पुरस्कार श्रीमती भानुप्रिया जैन ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय श्रीमती श्रृति जैन एवं तृतीय पुरस्कार श्रीमती प्रियंका जैन को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त शेष 6 वैशाली जैन, अर्पिता जैन, दीक्षा जैन, शशि गंगवाल, शिवानी जैन, नव्या जैन प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान 25 से अधिक धार्मिक प्रश्नों पर आधारित प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम संयोजक प्रिया बाकलीवाल, संगीता काला एवं प्रियंका अजमेरा ने बताया कि समारोह का शुभारंभ तिजारिया जैन ज्वेलर्स एवं शैलेश–मिकीता जैन द्वारा किया गया। इसके पश्चात धनराज, मंजू, अमित–प्रियंका एवं अभिनव–प्रेरणा जैन अजमेरा परिवार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। वहीं श्रीमती अंजना जैन, श्रीमती ममता जैन, श्रीमती गीता जैन एवं श्रीमती दीक्षा जैन द्वारा मनमोहक मंगलाचरण नृत्य प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिनेश डांगा (वारी सोलर), सौरभ जैन मांग्यावास, प्रोफेसर अरविंद गुप्ता, डॉ. बबीता जैन, पंकज–मोना गंगवाल, मंदीप मित्तल (अग्रवाल ऑप्टिकल), सुरेंद्र–माया जैन, भागचंद जैन खेड़ली वाले, राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक जैन बिट्टू, राष्ट्रीय सचिव प्रमोद बाकलीवाल, संरक्षक सुरेशचंद जैन (बांदीकुई वाले), राजेंद्र जैन (बूंदी वाले), राकेश लुहाड़िया, वरुण पथ दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष जे.के. जैन, मंत्री ज्ञानचंद बिलाला, महिला मंडल अध्यक्ष त्रिशला टोंग्या सहित अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा एकता संघ कोषाध्यक्ष सुदर्शन पाटनी, उपाध्यक्ष अनुज गंगवाल, राकेश छाबड़ा, पूर्व अध्यक्ष जयंत छाबड़ा, सलाहकार एडवोकेट शैलेंद्र छाबड़ा एवं सकल दिगंबर जैन समाज वरुण पथ के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं एवं समाज की प्रतिभाओं को धर्म और संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें अपनी प्रतिभा को सकारात्मक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *