
नई दिल्ली।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन वाणिज्य विभाग ने राजीव कुमार राणा को ईसीजीसी लिमिटेड (एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया)के निदेशक मंडल में गैर-सरकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।
ईसीजीसी लिमिटेड,भारत सरकार की एक प्रमुख संस्था है जो वाणिज्य मंत्रालय के अधीन कार्य करती है।इसका मुख्य कार्य भारतीय निर्यातकों को बीमा और सुरक्षा प्रदान करना है,ताकि यदि विदेशी खरीदार भुगतान न करे तो निर्यातकों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

यह नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति के आदेश से, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति(एसीसी) की मंजूरी के बाद की जाती है।यह एक सम्मानित और महत्वपूर्ण पद है।इस नियुक्ति के बाद राजीव राणा जी भारत की निर्यात नीति से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले बोर्ड का हिस्सा होंगे और अपने अनुभव से कंपनी को बिजनेस,मैनेजमेंट और फाइनेंस के क्षेत्र में सलाह देंगे।

यह नियुक्ति कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा 07 सितंबर 2026 को जारी आदेश संख्या 20/12/2026-ईओ(पीई) के अनुसार,ईसीजीसी के आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन के अनुच्छेद 63 के तहत की गई है। राष्ट्रपति द्वारा अनुमोदित यह नियुक्ति 16 सितंबर,2026 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और तीन वर्ष तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो,वैध रहेगी।
राणा जी ने बधाई देने वालों सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

