अंतराष्ट्रीय पैकेर्जिंग उद्योग शिखर सम्मेलन 12से 14 मार्च 2026 वैश्विक मंच दिल्ली में लगेगा।

अंतराष्ट्रीय पैकेर्जिंग उद्योग शिखर सम्मेलन 12से 14 मार्च 2026 वैश्विक सम्मेलन इरोस होटल, नेहरू प्लेस में होगा।

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय पैकेजिंग उद्योग शिखर सम्मेलन (आईएसपी आई -2026) एक प्रमुख वैश्विक मंच है, जो नीति-निर्माताओं, उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, स्टार्ट-अप्स और शोधकर्ताओं को एक साथ लाकर पैकेजिंग उद्योग के भविष्य पर चर्चा का अवसर प्रदान करता है। 12से 14मार्च दिल्ली के इरोज होटल नेहरू प्लेस में भब्य कार्यक्रम का आयोजन भारतीय पैकेजिंग संस्थान के प्रमुख पहल के रूप में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पैकेजिंग सामग्री, कन्वर्ज़न तकनीकों और उन्नत पैकेजिंग मशीनरी में हो रहे नवीनतम विकास को प्रदर्शित करना है। जिसका उद्घाटन मान्य उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे।
तीन दिवसीय इस शिखर सम्मेलन में 1500 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है, जिनमें नीति-निर्माता, उद्योग विशेषज्ञ, शिक्षाविद, स्टार्ट-अप्स और शोधकर्ता शामिल होंगे। इसके साथ ही अमेरिका, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया, जापान, थाईलैंड, सिंगापुर, नाइजीरिया, इथियोपिया, तंजानिया, बोत्सवाना, मॉरीशस, ज़ाम्बिया, कंबोडिया, श्रीलंका, युगांडा, मालदीव और गाम्बिया सहित विभिन्न देशों से 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी भी भाग लेंगे।
इस शिखर सम्मेलन में सेफ सिक्योर , स्टैण्डर्डसेड,स्मार्ट एवं सस्टेनेबले पैकेर्जिंग के साथ-साथ पैकेजिंग प्रणालियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर केंद्रित तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
सुरक्षित पैकेजिंग सामग्री और अंतरराष्ट्रीय नियामकीय अनुपालन सुरक्षित पैकेजिंग समाधान एवं नकली उत्पादों से सुरक्षा तकनीक कार्बन फुटप्रिंट कम करने और लागत अनुकूलन हेतु मानकीकरण
डिजिटल एवं सेंसर आधारित स्मार्ट पैकेजिंग समाधान,सर्कुलर इकॉनमी को समर्थन देने वाले सतत पैकेजिंग नवाचार, ए आई आधारित पैकेजिंग डिज़ाइन, प्रिडिक्टिव क्वालिटी कंट्रोल और डिफेक्ट डिटेक्शन,पैकेजिंग प्रणालियों में ऑटोमेशन, रोबोटिक्स और सप्लाई-चेन अनुकूलन होगा।
शिखर सम्मेलन का एक प्रमुख आकर्षण आईआईपी पैकेथों होगा, जिसमें पैकेजिंग क्षेत्र में छात्र स्टार्ट-अप्स और युवा उद्यमियों द्वारा विकसित लगभग 50 अभिनव विचार और तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम के दौरान एक रिसर्च कांन्क्लेव भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों के युवा शोधकर्ता, वैज्ञानिक और छात्र पैकेजिंग सामग्री, तकनीक और प्रणालियों पर अपने शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगे। इसका उद्देश्य अकादमिक जगत,
यह शिखर सम्मेलन विश्व पैकेजिंग संगठन और एशियन पैकेजिंग फेडरेशन जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ सहयोग को भी प्रोत्साहित करता है। इसपी आईएसपीआई -2026 के माध्यम से भारतीय पैकेजिंग संस्थान भारत को उन्नत, सतत और स्मार्ट पैकेजिंग समाधानों के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखता है
पैकेजिंग नवाचार पर आधारित एक प्रमुख वैश्विक शिखर सम्मेलन तक विशेष पहुंच
नीति-निर्माताओं, उद्योग विशेषज्ञों और वैश्विक विशेषज्ञों से संवाद का अवसर उभरती पैकेजिंग तकनीकों और सतत समाधान पर महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top