हिमालया वेलनेस ने भारत के नंबर 1 फेस वॉश को नया रुप दिया – नए 5 पार्ट्स ऑफ़ नीम फॉर्मूला के साथ

पिंपल से राहत से लेकर दीर्घकालिक रोकथाम तक — नेचर-बेस्ड स्किनकेयर में बड़ी प्रगति भारत। प्राकृतिक देखभाल उत्पादों की अग्रणी कंपनी हिमालया वेलनेस ने पिंपल केयर के नियमों को नए सिरे से परिभाषित किया है। 25 वर्षों से देश में पिंपल-प्रोन स्किन के लिए सबसे पसंदीदा समाधान बने रहने के बाद प्रतिष्ठित हिमालया प्यूरीफाइंग नीम […]

Continue Reading

एनआईईपीए ने 19वें स्थापना दिवस का जश्न मनाया: समकालीन विश्व में भारत के शैक्षिक भविष्य की पेश की गई रूपरेखा

नई दिल्ली, 11 अगस्त, 2025 – शैक्षिक योजना तथा प्रबंधन में क्षमता निर्माण और शोध के लिए समर्पित संस्थान, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन (एनआईईपीए) ने आज इंडिया हैबिटेट सेंटर में अपना 19वां स्थापना दिवस एक विशिष्ट व्याख्यान के साथ मनाया। इस कार्यक्रम में जानेमाने विचारकों ने 21वीं सदी की चुनौतियों एवं अवसरों […]

Continue Reading

सुपरस्टार रॉकस्टार हिमेश रेशमिया बने ब्लूमबर्ग की ग्लोबल पॉप पावर लिस्ट में जगह पाने वाले एकमात्र भारतीय कलाकार

भारतीय संगीत के लिए ऐतिहासिक पल में, सुपरस्टार रॉकस्टार हिमेश रेशमिया ने दुनिया के सबसे प्रभावशाली पॉप सितारों की ब्लूमबर्ग रैंकिंग में जगह बना ली है। इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने वाले वे एकमात्र भारतीय कलाकार बन गए हैं। यह रैंकिंग सात डेटा-आधारित परफॉर्मेंस मेट्रिक्स पर आधारित है, जो आज के ग्लोबल पॉप परिदृश्य […]

Continue Reading

जंगल कुदरत की ओर से दिए गये  उपहार हैं-जिला उपायुक्त। जिला उपायुक्त पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा देश भर में चलायी जा रही “एक पेड़ माँ के नाम ” मुहिम के अन्तर्गत पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज ने पलवल के जिला उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ की गरीमामयी उपस्थिति में धौलागढ़ गाँव में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में नीम ,बरगद, पीपल, कदम, बेलपत्र, फल एवं फूलो आदि के पौधे लगाकर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।  उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ जी ने सभी से एक पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित यह अभियान “एक पेड़ मां के नाम” प्रकृति में आक्सीजन की मात्रा बढ़ाने, धरती का तापमान कम करने, भूजल स्तर को ऊपर लाने और प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान करने में समर्थ होगा। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 10 पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए।एक वयस्क व्यक्ति को जिंदा रहने के लिए जितनी ऑक्सीजन की जरूरत है, वह उसे 16 बड़े-बड़े पेड़ों से मिल सकती हैl उन्होंने कहा कि समाज का हर व्यक्ति अगर 1-1 पेड़ लगाए तो पृथ्वी को फिर से हरा-भरा बनाया जा सकता है। जंगल कुदरत की ओर से दिए गए वे उपहार हैं, जो हमें जीवन के लिए जरूरी ऑक्सीजन देते हैं। विशिष्ठ अतिथि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेन्द्र कुमार और डी डी ई ओ मामराज ने भी सभी को जागरुक करते हुए कहा कि केवल वृक्ष लगाने से ही धरती और पर्यावरण का उद्धार नहीं होगा बल्कि वृक्ष को लगाए जाने के साथ-साथ इसकी संपूर्ण देखरेख करना भी जरूरी है।कार्यक्रम संयोजक पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन विकास मित्तल, समाजसेवी संजय सिंगला,क्लब की सहसंयोजक अल्पना मित्तल ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पेड़, हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देता है बल्कि यह हमारे इकोसिस्टम के लिए भी बेहद आवश्यक हैं। वन ही जीव – जगत के अस्तित्व का आधार है। सभी को संकल्प लेने की आवश्यकता है कि पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए सदैव कटिबद्ध रहें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर जिले को प्रदूषण मुक्त बनाने में अपना अहम योगदान दें। उन्होने साथ ही बताया कि संस्था के द्वारा भविष्य में भी जिले में विभिन्न जगहों पर पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने संस्था का धन्यवाद कर कहा कि भविष्य में भी संस्था के साथ मिलकर बालोपयोगी कार्यक्रम का आयोजन करेगें। इस अवसर पर समाजसेवी देवेन्द्र गुप्ता, दिनेश चौहान, पूर्व सरपंच कु. नरेश, नरेश सिंह, नितिन पांचाल, पार्षद केशव भारद्वाज, वीरेन्द्र, कृष्ण कुमार, सरोज, सीमा, सुरेन्द्र , वीर सिंह, सुलक्ष्णा, पूनम, लीलाधर, उमेश, हरभुषण, संदीप , विकल्प, रुद्र , आदि का विशेष सहयोग रहा।

Continue Reading

गेल इंडिया लिमिटेड की महिला सशक्तिकरण पहल आभा 2.0 से प्रेरित होकर बनी नई सामाजिक संस्था, नई दिल्ली:- आभा: ए ब्लूप्रिंट फॉर होप एंड एडवांसमेंट”गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण पहल “गेल आभा 2.0” से प्रेरणा लेकर देशभर की सक्रिय और सामाजिक रूप से जागरूक महिलाओं के एक समूह ने एक नई सामाजिक संस्था के गठन की घोषणा की है। । “आभा: ए ब्लूप्रिंट फॉर होप एंड एडवांसमेंट” नामक इस पहल की औपचारिक शुरुआत 10 अगस्त को हुई, जिसका उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करना है। यह नवगठित ट्रस्ट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं युवा सशक्तिकरण, योग और वेलनेस, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सहयोग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कार्य करेगा। संस्था का लक्ष्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना, वंचित वर्गों को सशक्त बनाना और डब्ल्यूएचओ व यूनेस्को जैसे वैश्विक संगठनों के साथ साझेदारी कर सतत विकास को बढ़ावा देना है।प्रमुख सदस्य और पदाधिकारीप्रारंभिक बैठक में देशभर से कई प्रमुख महिलाओं ने भाग लिया। इनमें औरैया से श्रीमती साधना प्रजापति, नोएडा से सलोनी गोयल व संगीता अग्रवाल, बेलापुर नवी मुंबई से डॉ. स्वाति सचिन हिवारे, पनवेल से डॉ. सैंड्रा टोर्ने, ठाणे से मनीषा रामजी गुप्ता, भरुच गुजरात  से डॉ. उज्ज्वला पिंजकर, वडोदरा से डॉ. अनीता कथूरिया, यमुनानगर से रंजना प्रजापति, नोएडा से सोनल नामदेव और देहरादून से नेहा सिंह शामिल रहीं।बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। श्रीमती साधना प्रजापति को अध्यक्ष, डॉ. उज्ज्वला पिंजकर को उपाध्यक्ष, सोनल नामदेव को महासचिव, रंजना प्रजापति को वित्त नियंत्रक नियुक्त किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, सामुदायिक सहभागिता, संसाधन संग्रह, योग एवं वेलनेस, संचार और सतत विकास के लिए अलग-अलग निदेशकों की नियुक्ति की गई।सेवा और नेतृत्व के माध्यम से सशक्तिकरणसंस्था की अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रजापति ने अपने विचार रखते हुए कहा, “गेल आभा ने हमारे भीतर एक नई प्रेरणा और उद्देश्य जगाया है। हम इस ऊर्जा को समाज सेवा में लगाना चाहते हैं। ‘आभा’ आशा, आत्मनिर्भरता और प्रगति का प्रतीक बनेगी।”योग एवं वेलनेस निदेशक सलोनी गोयल ने कहा कि “हम महिलाओं और युवाओं को योग, आयुर्वेद और जीवन कौशल के माध्यम से मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से सशक्त करेंगे।”  बैठक में तय हुआ कि…ट्रस्ट का पंजीकरण कराया जाएगा,लोगो और वेबसाइट लॉन्च होगी,सीएसआर सहयोग प्राप्त किया जाएगा,स्वयंसेवकों को जोड़ा जाएगा,और प्राथमिक परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।  आगे की राह: परिवर्तन की ओर एक कदम“आभा: ए ब्लूप्रिंट फॉर होप एंड एडवांसमेंट” महिलाओं के नेतृत्व में सामाजिक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना है। ट्रस्ट जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट और संपर्क विवरण जारी करेगा, ताकि इच्छुक व्यक्ति और संस्थाएं इस परिवर्तनकारी यात्रा से जुड़ सकें।

Continue Reading

ब्लेकबक मेडिकल रिसर्च अवार्ड्स -2025 मे भारत केशीर्ष शोधकर्ताओ क़ो सम्मानित किया गया।

बंसी लाल की रिपोर्ट :- 15 राज्यों के 20 शहरों के 44 वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और संस्थानों को स्वास्थ्य सेवा नवाचार और अनुसंधान में उत्कृष्टता के लिए मान्यता दी गईमेडिकल डायलॉग्स द्वारा नेशनल मेडिकल फ़ोरम  के सहयोग से आयोजित ब्लैकबक मेडिकल रिसर्च अवार्ड्स 2025 का आयोजन रविवार, 10 अगस्त को होटल द ललित, नई दिल्ली में किया गया । इस प्रतिष्ठित समारोह में 44 शोधकर्ताओं और […]

Continue Reading

Delhipolice to Organize Ceremonial Event’s at the National Police Memeorial throughout August 2025-

Bansi Lal Riporting :- New Delhi : The National Police Memorial (NPM), dedicated to the nation on October 21, 2018, by Shri Narendra Modi, Hon’ble Prime Minister of India, stands as a symbol of strength, courage, and sacrifice. Located in Chanakyapuri, New Delhi, the memorial serves as a place of reverence for both police personnel […]

Continue Reading

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव का 11जिलों मे वोट चोरी क़ो लेकर कार्यकर्ताओं क़ो जन आंदोलन चलाने का अहवान

बंसी लाल रिपोर्ट :- आज 11 जिलों की बैठकों में श्री राहुल गांधी जी द्वारा उजागर वोट चोरी के वीडियो को प्रदर्शित करके जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्ष सहित मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिखाया । – देवेन्द्र यादव  नई दिल्ली, 10 अगस्त, 2025 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने मासिक जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक को […]

Continue Reading

दिल्ली: 3 अगस्त 2025 को दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने डीडीए फ्लैट्स कालकाजी में एक विधायक कार्यालय को जन सेवा केंद्र के रूप में उद्घाटन किया। यह इमारत सरकार की लचर एजेंसियों के कारण कई कार्यों में इस्तेमाल हुई है लेकिन जिस कार्य के लिए इसको बनाया गया था उसके लिए कभी भी काम में नहीं आई। आईए जानते हैं DDA फ्लैट्स कालकाजी सामुदायिक केंद्र-2 की अजीबो गरीब कहानी- वरिष्ठ पत्रकार : एस आर अबरोल :-

दिल्ली सरकार का शहरी आश्रय सुधार बोर्ड जो कि DUSIB के नाम से भी जाना जाता है। बोर्ड ने इस इमारत की मरम्मत करवा कर विधायक श्रीमती शिखर राय के कार्यालय का उद्घाटन दिल्ली के मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के द्वारा किया है। सबसे पहले इस इमारत का उद्घाटन कांग्रेस के पूर्व विधायक श्री […]

Continue Reading

टाटा सोलफुल का नया लॉन्च – बेहतर रागी बाइट्स – बिना मैदा वाले चोको और उसके साथ एक मज़ेदार “स्कैन एंड विन” प्रोमो और पहली बार निकेलोडियन के शो में पेशकश~ इस लॉन्च के साथ, टाटा सोलफुल का लक्ष्य प्रोडक्ट इनोवेशन और कैरेक्टर-आधारित कहानी के बेहतरीन मेल के ज़रिए बच्चों के स्नैकिंग सेगमेंट में अपनी स्थिति को मजबूत करना है। ~ मुंबई — टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का ब्रांड टाटा सोलफुल ‘आपके लिए बेहतर’ पैकेज्ड फूड स्पेस में सबसे पहले नंबर पर है, उसने बच्चों के स्नैकिंग कैटेगरी में अपना लेटेस्ट इनोवेशन पेश किया, यह है – बिल्कुल नए और बेहतर रागी बाइट्स, बिना मैदा वाले चोको। अब मौजूद है ज़्यादा चॉकलेटी, क्रंची और बिना पाम ऑयल के बने, यह मिलेट से भरपूर स्नैक, स्वाद और पोषण का एक बेहतरीन मेल है, इन सभी खूबियों के साथ-साथ ब्रांड का वादा है कि इसमें कोई मैदा नहीं है और न ही यह जंक है। इससे ब्रांड द्वारा किए गए वादे सबसे पहले स्वाद और फिर पोषण को और मज़बूती मिलती है। यह लॉन्च टाटा सोलफुल की बच्चों के स्नैक को साफ़, स्वादिष्ट और दिलचस्प रूप में बदलने की यात्रा में एक खास कदम है। 25% क्रंची मिलेट्स के साथ, यह गिल्ट-फ्री स्नैक को बच्चे बहुत पसंद करते हैं और माता-पिता इस पर भरोसा करते हैं, यह मज़ेदार तरीके से ब्रेकफ़ास्ट और स्नैक के बीच के अंतर को मिटा देता है।स्नैक टाइम को एक मज़ेदार एडवेंचर में बदलने के लिए, अब हर पैक में एक QR कोड आता है जिसमें एक रोमांचक नया डिजिटल गेम निकलता है, “रागी रैली” जिसमें टाटा सोलफुल के मैस्कट, क्रंचा मुंचा ने अभिनय किया है। बच्चे शोरगुल, हंसी-मजाक और करतब से भरे मज़ेदार गेम्स के लिए उसके साथ शामिल हो सकते हैं।”स्कैन एंड विन” कंज्यूमर प्रोमो के भाग के रूप में, बच्चे सिंगापुर का शानदार ट्रिप जीतने के लिए भाग ले सकते हैं, जो परिवार के हिसाब से दिलकश, रोमांचकारी सवारी और कभी न भूली जाने वाली यादों से भरा एक ड्रीम डेस्टिनेशन है। ग्रेंड प्राइज़ के साथ-साथ, साप्ताहिक विजेता भी गेमिंग कंसोल और साइकिल घर ले जा सकते हैं, जिससे रागी बाइट्स की हर बाइट को बड़ी जीत हासिल करने और क्रंचा मुंचा के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा।इस तरह के पहले कदम के साथ, टाटा सोलफुल शो के दौरान एक एनिमेटेड कार्टून के ज़रिए क्रंचा मुंचा को बच्चों की स्क्रीन पर ला रहा है। प्यारा स्नैक दोस्त निकेलोडियन के हिट शो चीकू और बंटी के एपिसोड में खास एनिमेटेड सेग्मेंट्स में दिखाई देगा, जो बच्चों को अपने आप ही पसंद आने वाले फ़ॉर्मेंट में हंसी-मजाक, अच्छी बातें और पौष्टिक स्नैकिंग के ब्रांड का मूल संदेश बताएगा।यह टाटा सोलफुल का कैरेक्टर-आधारित कहानी कहने में यह एक जोरदार कदम है, जो क्रंचा मुंचा को महज एक मैस्कट से अधिक बनाता है, वह अब एक स्नैक-टाइम हीरो और भारत भर के बच्चों के लिए एक विश्वसनीय दोस्त है।अपग्रेडेट प्रोडक्ट बिल्कुल नयी वाइब्रेंट पैकेजिंग के साथ आता है, जिसे सबसे अलग दिखने तथा बच्चों को एकदम लुभाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। क्रंचा मुंचा हर पैक के बीच में है, इससे प्रोडक्ट दिलचस्प और तुरंत पहचान में आने वाला बन जाता है। हर जगह अपनी पहचान और भागीदारी बढ़ाने के लिए, एक पूरा 360-डिग्री मार्केटिंग कैंपेन चल रहा है, जिसमें टीवी विज्ञापन, डिजिटल फ़िल्में, प्रभावशाली लोगों की सहभागिता और इन-स्टोर गतिविधियां शामिल हैं – ये सभी नेशनल प्रमोशन और देश भर में प्रोमो विज़िबिल्टी की ओर ले जाते हैं।

Continue Reading