
नई दिल्ली। नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा के नेतृत्व में आयोजित एक सम्मान समारोह में समाजसेवा एवं संगठन के प्रति उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों और पार्टी पदाधिकारियों को “NAD राष्ट्रीय सेवा सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया।
समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने सभी सम्मानित व्यक्तियों को पटका पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर दल के राष्ट्रीय सचिव विक्रांत मोहन, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना धवन, दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष वरिंदर आर्य सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
सम्मानित होने वालों में समाजसेवी दीपक मित्तल, नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय सचिव जसबीर सिंह सरना, दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, राजकुमार मित्तल, सचिव बलविंदर सिंह सरना, नेशनल अकाली दल ट्रेड विंग के उपाध्यक्ष रमेश सचदेवा तथा सचिव सुनील पुरी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि समाज और राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा करने वाले लोगों का सम्मान करना नेशनल अकाली दल की परंपरा है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समाजसेवियों को और अधिक उत्साह एवं प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी सम्मानित व्यक्तियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी समाजहित एवं जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देते रहेंगे।

