मेरा स्कूल के दिनों से ही फुटबॉल खेल के प्रति आकर्षण रहा है:अनय मिश्रा।

Uncategorized

नोएडा : अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुटबॉल टीम मोहनबगान के गोलकीपर रहे, उनके मिशन क़ो आगे बढ़ाने मे प्रयासरत पोता मुख्य स्ट्राइकर अनय मिश्रा, गाजियाबाद के वैशाली के फादर अग्नेल स्कूल के 9वी कक्षा मे पड़ने वाले अनय मिश्रा दादा क़ो प्रेरणाश्रोत मानने वाले फुटबॉल क़ो जनून मानने वाले,स्कूल के साथ परिवार का भी नाम रोशन कर रहे है। गाजियाबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में खेला जा रहा तीसरे मेंफिस फुटबॉल कप मेँ अनय मिश्रा ने (अंडर-14) शानदार प्रदर्शन किया।
फाइनल मुकाबले में विजय फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। खिताबी मुकाबले में उन्होंने मेंफिस टाइगर फुटबॉल अकादमी को रोमांचक पैनल्टी शूटआउट में 4-3 से हरा दिया।


आपको बता दे कि इस टूर्नामेंट में कुल 13 टीमो ने भाग लिया था। टूर्नामेंट के सभी मैचों में विजय फुटबाल क्लब के मुख्य स्ट्राइकर अनय कृष्ण मिश्रा ने अपनी कलात्मक खेल का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम से बॉल को छकाते हुए सीधा गोल में परिवर्तित करवा दिया। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मुख्य स्ट्राइकर अनय कृष्ण मिश्रा को मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
टूर्नामेंट के मुख्य आकर्षण


विजेता: विजय फुटबॉल अकादमी,उपविजेता: मेंफिस टाइगर फुटबॉल अकादमी
मैच का निर्णय: पैनल्टी शूटआउट (4-3) से किया गया।
टूर्नामेंट में कुल टीमें: 13
बेस्ट गोलकीपर: सुक्रीत रावत
बेस्ट प्लेयर: अरनव सोम
बेस्ट स्ट्राइकर अनय कृष्ण मिश्रा रहे। अनय मिश्रा ने बताया कि प्रेरणा श्रोत दादा जो मानते है, उनके मिशन क़ो आगे बड़ा रहा हूँ, मेँ स्कूल से ही फुटबॉल खेलने के लिए उत्साहित रहा, ट्राफी मिलना मेरे लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *