एआई के साथ और स्मार्ट होगी आपकी सेहत, 22 जुलाई को पेश होगी नई गैलेक्सी वॉच

Uncategorized

एआई के साथ आपकी कलाई बनेगी सेहत की नई साथी

जैसे-जैसे एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है, मोबाइल डिवाइस इसके इस्तेमाल का सबसे अहम माध्यम बन रहे हैं। सैमसंग का लक्ष्य एआई को लोगों की दैनिक जिंदगी का ऐसा हिस्सा बनाना है, जो बिना किसी जटिलता के उनकी जरूरतों के मुताबिक काम करे और हर कदम पर उपयोगी साबित हो। इसी दिशा में कंपनी अपने पूरे गैलेक्सी इकोसिस्टम में एआई आधारित स्मार्ट फीचर्स का विस्तार कर रही है। इसमें गैलेक्सी वॉच की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी, जो हमेशा सक्रिय रहकर यूजर्स को उनकी सेहत से जुड़ी व्यक्तिगत और उन्नत जानकारी उपलब्ध कराएगी।

नई गैलेक्सी वॉच यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त प्रयास के बेहतर हेल्थ मॉनिटरिंग का अनुभव देगी। यह बैकग्राउंड में लगातार काम करते हुए सेहत से जुड़ी जानकारियां जुटाएगी और हेल्थ मॉनिटरिंग को रोजमर्रा की दिनचर्या का सहज हिस्सा बना देगी। नए इंटरनल हार्डवेयर और बेहतर बैटरी के साथ आने वाली यह स्मार्टवॉच पहले से ज्यादा समय तक और अधिक सटीक तरीके से हेल्थ डेटा रिकॉर्ड कर सकेगी।

गैलेक्सी वॉच अब तक यूजर्स की नींद, मूवमेंट और दैनिक गतिविधियों को ट्रैक कर उनकी सेहत की अहम जानकारियां जुटाती रही है। अब एआई से मिलने वाले स्मार्ट इनसाइट्स के साथ यह पहले से ज्यादा सक्षम हो गई है। इसकी मदद से यूजर्स अपनी सेहत को रियल-टाइम में बेहतर ढंग से समझ सकेंगे और समय रहते जरूरी कदम भी उठा पाएंगे।

सैमसंग 22 जुलाई को शाम 6:30 बजे (भारतीय समयानुसार) आयोजित गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में नई गैलेक्सी वॉच से पर्दा उठाएगा। कंपनी के मुताबिक, एआई आधारित कनेक्टेड गैलेक्सी इकोसिस्टम से लैस यह स्मार्टवॉच यूजर्स को अपनी सेहत की बेहतर निगरानी करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद करेगी।

वीडियो के लिए नीचे दिया गया लिंक देखें:
https://news.samsung.com/global/coming-soon-a-new-ai-powered-health-companion-on-your-wrist

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *