डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन में भव्य वॉल म्यूरल का अनावरण; राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया चित्रकार महेश वैष्णव की सनातन कला की भूरी भूरी प्रशंसा की।

बंसी लाल के साथ कुलवंत कौर की रिपोर्ट :-

डॉ.एसपीएमआरएफ के वाल म्यूरल द्वारा पर लगी डॉ श्यामा प्रशाद मुखर्जी की पोर्टरेट को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सराहा :वैष्णव।

​नई दिल्ली, 19 जून: डा श्यामा प्रशाद मुखर्जी फाउंडेशन के नये कार्यालय 9अशोका रोड का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया साथ ही मुख्य द्वारा पर लगी विश्व विख्यात पेंटर महेश वैष्णव द्वारा बनाई गयी वाल म्यूल पर लगी डा श्यामा प्रशाद मुखर्जी जी की भव्य 3डी तस्वीर का मन्त्रोंच्चारण,जय घोष ओर माल्यार्पण कर अनावरण किया।
प्रतिष्ठित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन में एक अत्यंत भव्य और गौरवमयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राजनेता श्री नितिन नवीन,फाउंडेशन के निदेशक विनय सिंह भरत, सचिव पी के सतप्ति, महेन्द्र पाण्ड्य, सांसद मनोज तिवारी मीनाक्षी लेखी व कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहें।इससे पहले प्रांगण में महायज्ञ, हवन, मन्त्रोंचारन विधि विधान से किया गया।


मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए, फाउंडेशन परिसर में स्थापित महान राष्ट्रनायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के भव्य वॉल म्यूरल (पेंटिंग) का मंत्रोच्चारण और राष्ट्रभक्ति के नारों के बीच अनावरण किया।


बतादे, विख्यात पेंटर महेश वैष्णव ने मान्य मोदी,अमित शाह, नितिन नबीन, कई नेताओं के,साथ धार्मिक तस्वीरें गौ धन से बनाई हैं, जिनकी चर्चा देश विदेश में भी हो रही हैं, यह तस्वीर पूरे दो महीने की अनवरत साधना और कठिन परिश्रम के बाद तैयार की गई थीं ।
​ इस मौके पर जनसमूह और प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने डा श्यामा प्रशाद मुखर्जी को शिक्षाविद, बीजेपी संस्थापक बताया वहीं,चित्रकार महेश वैष्णव की कलाकृति की सूक्ष्मता और भावों की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल एक चित्र नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद की साक्षात अभिव्यक्ति है।

उन्होंने चित्रकार वैष्णव का उत्साहवर्धन करते हुए ऐतिहासिक शब्द कहे कि “आप कला के माध्यम से सही मायनों में भारत की सनातन संस्कृति और विचारों का वैश्विक धरातल पर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।” आपके जैसे मनीषी कलाकार राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं।
​ गोधन (गोबर) से निर्मित अत्याधुनिक 3डी पेंटिंग अद्भुद्ध कला है।इस ऐतिहासिक अवसर पर विश्व विख्यात चित्रकार महेश वैष्णव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी अनूठी विधा ‘गोधन कला’ के तहत विशेष रूप से तैयार की गई एक त्रि-आयामी (3डी इफेक्ट) पेंटिंग भी उन्हें उपहार स्वरूप भेंट की। इस विशेष पेंटिंग में उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और श्री नितिन नबीन जी के कलात्मक स्वरूप को उकेरा है। शुद्ध गाय के गोबर (गोधन) और अत्याधुनिक 3डी तकनीक के इस अनूठे समन्वय को देखकर मुख्य अतिथि सहित वहां मौजूद सभी वरिष्ठ पदाधिकारी आश्चर्यचकित रह गए और वैष्णव की इस अद्वितीय पर्यावरण-अनुकूल कला की मुक्त कंठ से सराहना की।


​चित्रकार महेश वैष्णव ने इस ऐतिहासिक अवसर पर गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जीवन में आज का दिन एक परम सौभाग्य और सर्वोच्च फल की तरह है। उन्होंने विशेष तौर पर श्री बिनय सिंह जी (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन) के निदेशक का सहृदय धन्यवाद किया, जिन्होंने उनकी कलात्मक क्षमता पर पूर्ण विश्वास जताते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण के इस पुनीत कार्य और श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी जैसी महान विभूति को कैनवास पर अमर करने का यह अभूतपूर्व अवसर प्रदान किया।



Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top