
देश के प्रतिष्ठित उद्यमियों और उद्योग जगत की हस्तियों की उपस्थिति में आयोजित ‘एंटरप्रेन्योर्स फोरम ऑफ इंडिया’ के विशेष कार्यक्रम में लेखक एवं नेतृत्व प्रशिक्षक Naveen Kumar की बहुप्रतीक्षित पुस्तक Born to Lead का भव्य विमोचन किया गया।

यह पुस्तक नेतृत्व के उन मूलभूत सिद्धांतों को उजागर करती है जो प्रभावशाली व्यक्तित्व, सशक्त चरित्र, स्पष्ट दृष्टिकोण और दूरदर्शी सोच के माध्यम से व्यक्तियों को असाधारण सफलता की ओर अग्रसर करते हैं।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए नवीन कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल नेताओं का निर्माण करना नहीं, बल्कि ऐसे व्यक्तित्व तैयार करना है जो समाज, व्यवसाय और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान दे सकें।
कार्यक्रम में देशभर से आए उद्योगपति, उद्यमी, व्यवसायिक नेता तथा अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे और पुस्तक के संदेश की सराहना की।

