दक्षिणा पुर्वी जिला,कालका जी थाना इलाके मे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर DCP के साथ गस्त करतीं पुलिस।

बंसी लाल की रिपोर्ट :-

दक्षिण पुर्वी :समय-समय पर विभिन्न इलाकों मे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करती रहती हैं, दक्षिणी पुर्वी जिला इलाके के थाना कालकाजी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण दौरा जिला उपायुक्त हेमंत तिवारी डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP)के नेतृत्व मे ,असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) कालकाजी, और थाना प्रभारी (SHO) अजय कुमार समेत निवासियों के साथ, थाने के समस्त स्टाफ ने कालकाजी मार्केट, व आस-पास के इलाके का व्यापक भ्रमण किया और स्थानीय निवासियों व व्यापारियों से अपराध नियंत्रण (क्राइम कंट्रोल) के संबंध में विस्तृत बातचीत की।
​इस अवसर पर ऑल दिल्ली कंप्यूटर ट्रेड एसोसिएशन (ADCTA) के प्रधान महेंद्र अग्रवाल ने दिल्ली पुलिस के इस कदम की सराहना करते हुए निम्नलिखित मुख्य बातें साझा करतें हूआ कहा मान्य उपायुक्त के नेतृत्व मे स्थानीय पुलिस,​सक्रिय पुलिसिंग और गश्त लगातार करतीं हैं,थाना कालकाजी का स्टाफ स्थानीय जनता और व्यापारियों के साथ हमेशा समन्वय बना कर चलता है।वहीं,मार्केट के अंदरूनी हिस्सों और आवासीय क्षेत्रों (रेजिडेंस इलाकों) में मोटरसाइकिल के माध्यम से लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जा रही है, जो बेहद प्रभावी है।उन्होंने कहा पुलिस


​नियमित संवाद थाना प्रभारी अजय कुमार समय-समय पर स्वयं बीट अधिकारियों और अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मार्केट का दौरा करते रहते हैं। वे व्यापारियों और क्षेत्र के निवासियों के साथ लगातार बैठकें (मीटिंग्स) करते हैं, जो कि सुरक्षा के लिहाज से एक अत्यंत सराहनीय कार्य है।
महेन्द्र अग्रवाल ने पुलिस उपायुक्त का आभार जताते हूआ कहा, लगातार पुलिस की निगरानी,
​ईमानदार और संवेदनशील नेतृत्व के कारण इलाका सुरक्षा की दृष्टि से यहाँ की जनता सुरक्षित महसूस करतीं हैं कालकाजी थाने और दिल्ली के अन्य थानों में ऐसे ही ईमानदार, कर्मठ और संवेदनशील पुलिस अफसरों की जरूरत है जो सीधे जनता की समस्याओं को सुनें और उनका त्वरित समाधान करें।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना हैं कि ​बेहतर थाना प्रबंधन और शिष्टाचार से जनता के बीच कालकाजी थाने के इलाके और भीतर का माहौल बेहद सादगी पूर्ण है।थाने के रिसेप्शन पर आने वाले हर नागरिक का शिष्टाचार के साथ स्वागत किया जाता है, उन्हें ससम्मान बिठाकर उनकी समस्याएं सुनी जाती हैं और हर संभव तकलीफ को दूर किया जाता है।हमारे लिए हर नागरिक की समस्या का समाधान करना प्राथमिकता से होता हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top