PureLove के साथ द ललित सूरी हॉस्पिटैलिटी ग्रुप ने शुरू किया प्राइड मंथ 2026 समारोह

अफजल हुसैन रिपोर्ट :-

नई दिल्ली, :द ललित सूरी हॉस्पिटैलिटी ग्रुप ने PureLove अभियान के तहत प्राइड मंथ 2026 समारोह की शुरुआत कर दी है। यह पहल केशव सूरी फाउंडेशन (KSF), किटी सू और द ललित सूरी हॉस्पिटैलिटी स्कूल के सहयोग से आयोजित की जा रही है। समूह ने कहा कि यह अभियान केवल एक महीने का उत्सव नहीं, बल्कि विविधता, समानता और समावेश के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

प्राइड मंथ समारोह की शुरुआत देशभर में स्थित द ललित प्रॉपर्टीज में आयोजित प्राइड फ्लैश मॉब और फ्लैग होस्टिंग समारोह से हुई। इस दौरान होटल स्टाफ, मेहमानों, साझेदारों और समुदाय के लोगों ने भाग लेते हुए एकजुटता और समर्थन का संदेश दिया।

समूह की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पूरे जून महीने में विभिन्न प्रॉपर्टीज में ड्रैग बिंगो, क्वियर क्विज, स्टोरीटेलिंग सेशन, आर्ट शोकेस, वर्कशॉप और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों का उद्देश्य LGBTQIA+ समुदाय से जुड़े मुद्दों पर संवाद को बढ़ावा देना और समाज में जागरूकता बढ़ाना है।

इसके साथ ही केशव सूरी फाउंडेशन LGBTQIA+ समुदाय के लिए मेंटरशिप, रोजगार, नेटवर्किंग और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रम संचालित करेगा। वहीं, द ललित सूरी हॉस्पिटैलिटी स्कूल समावेशी सोच को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा। प्राइड मंथ के दौरान द ललित होटलों में प्राइड-थीम आधारित इंस्टॉलेशन, विशेष मेन्यू और विशेष अतिथि अनुभव भी उपलब्ध कराए जाएंगे। होटल समूह का कहना है कि इन पहलों का उद्देश्य प्रेम, पहचान और सहयोग के विभिन्न रूपों का सम्मान करना है।

इस अवसर पर द ललित सूरी हॉस्पिटैलिटी ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और केशव सूरी फाउंडेशन के संस्थापक केशव सूरी ने कहा, “#PureLove हमारे कामकाज और सोच का हिस्सा है। जून हमें इसे खुलकर सामने लाने और समुदाय के साथ जश्न मनाने का अवसर देता है। हमारा प्रयास है कि द ललित आने वाला हर व्यक्ति खुद को सुरक्षित, सम्मानित और स्वीकार किया गया महसूस करे। हमारे लिए समावेश कोई अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली है।” समूह ने कहा कि प्राइड मंथ 2026 के ये कार्यक्रम LGBTQIA+ समुदाय की आवाज, उपलब्धियों और अधिक समावेशी समाज की दिशा में जारी प्रयासों को सम्मान देने का माध्यम बनेंगे।
इन पहलों के माध्यम से द ललित सूरी हॉस्पिटैलिटी ग्रुप एक ऐसी संस्कृति को बढ़ावा देना जारी रखे हुए है, जहां हर व्यक्ति खुद को सम्मानित, स्वीकार्य और जुड़ा हुआ महसूस कर सके जो सिर्फ जून तक सीमित नहीं, बल्कि हर दिन हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top