
नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर ऊर्जा प्रबंधन और स्वचालन (ऑटोमेशन) के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिहाज़ से अग्रणी कंपनी, श्नाइडर इलेक्ट्रिक ने नोएडा में सीमटेक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड प्लाट डी-35, सेक्टर 9, नॉएडा, उत्तर प्रदेश – 201301 में अपने नए अनुभव केंद्र (एक्सपीरियंस सेंटर) का उद्घाटन किया। यह भारत में, कंपनी के खुदरा (रिटेल) कारोबार के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है। गौरतलब है कि लोग अब कनेक्टेड लिविंग और ऊर्जा दक्ष (एनर्जी-एफिशिएंट) घर न सिर्फ पसंद कर रहे हैं बल्कि ये ज़रूरत में तब्दील होते जा रहे हैं, ऐसे में यह सेंटर श्नाइडर इलेक्ट्रिक के कनेक्टेड होम, ऊर्जा प्रबंधन (एनर्जी मैनेजमेंट) और बिजली वितरण (पावर डिस्ट्रीब्यूशन) से जुड़े उत्पादों की पूरी श्रृंखला को एक ही जगह पर प्रदर्शित करने का प्रभावी ज़रिया बनेगा।
इस एक्सपीरियंस सेंटर को इस तरह बनाया गया है कि घर के मालिकों के लिए कनेक्टेड और स्मार्ट टेक्नोलॉजी की मदद से बिजली की खपत पर नियंत्रण रखने वाले उत्पादों तक पहुंच आसान हो, चाहे बात घर में ऊर्जा के उपयोग को स्मार्ट तरीके से संभालने की हो, या घर से ऊर्जा हासिल करने की या फिर लोगों को ऊर्जा पर बेहतर नियंत्रण प्रदान करने की। यह सेंटर, शानदार और संवादपरक (इंटरैक्टिव) माहौल के ज़रिए, घरों के मालिकों, आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिज़ाइनर, चैनल पार्टनर और सिस्टम इंटीग्रेटर को यह अनुभव करने का मौका प्रदान करता है कि इंटीग्रेटेड टेक्नोलॉजी स्मार्ट, सुरक्षित और अधिक ऊर्जा दक्ष रिहायशी स्थान के निर्माण में किस तरह मदद कर सकती है।
श्नाइडर इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने उद्घाटन के मौके पर कहा, “नोएडा एक्सपीरियंस सेंटर से भारत में स्मार्ट और अपेक्षाकृत अधिक ऊर्जा दक्ष घर तैयार करने में मदद करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ज़ाहिर होती है। ग्राहकों का रुझान कनेक्टेड और वहनीय जीवन शैली की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में, यह सेंटर, ग्राहकों और भागीदारों को शानदार माहौल के ज़रिए घर में एकीकृत तरीके से ऊर्जा प्रबंधन (इंटीग्रेटेड होम एनर्जी मैनेजमेंट) और ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी का महत्त्व बेहतर तरीके से समझने में मदद करेगा।”
इस सेंटर में, श्नाइडर इलेक्ट्रिक के होम सॉल्यूशन (घरेलू उपयोग के उत्पाद), पावर प्रोडक्ट (बिजली से जुड़े उत्पाद) और सिक्योर पावर पोर्टफोलियो के तहत कई तरह के उत्पाद एक साथ उपलब्ध हैं। इस एक्सपीरियंस सेंटर में उत्पादों के प्रदर्शन के साथ-साथ और एकीकृत प्रणाली की भी पेशकश की गई है, जिनमें वायरिंग डिवाइस, बेहतर स्मार्ट होम सॉल्यूशन, केएनएक्स स्वचालन प्रणाली (ऑटोमेशन सिस्टम), सौर ईएमडी समाधान, ईवी चार्जिंग टेक्नोलॉजी, वितरण समाधान (डिस्ट्रीब्यूशन सॉल्यूशंस) और सिंगल फेज़ यूपीएस प्रणाली शामिल हैं।
श्नाइडर इलेक्ट्रिक की खुदरा ऊर्जा प्रबंधन पेशकश की पूरी श्रृंखला को प्रदर्शित करने के लिए तैयार इस सेंटर में यह देखा जा सकता है कि स्वचालन, विद्युतीकरण और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी से किस तरह आधुनिक घरों में सुविधा, वहनीयता, सुरक्षा और ऊर्जा दक्षता आसानी से बढ़ सकती है।
श्नाइडर इलेक्ट्रिक को इस एक्सपीरियंस सेंटर से ग्राहकों के साथ जुड़ाव बढ़ाते हुए भारत के बढ़ते रिहायशी बाज़ार में कनेक्टेड होम से जुड़े उत्पादों और स्मार्ट एनर्जी समाधानों के बारे में जागरूकता फैलाने के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

