भारतीय वायर और केबल इंडस्ट्री को मिलेगा ग्लोबल बूस्ट, मेस्से स्टटगार्ट ने ‘केबल एंड वायर फेयर’ को पोर्टफोलियो में किया शामिल

नई दिल्ली, 20 मई 2026: भारत का वायर और केबल इंडस्ट्री, जिसकी मौजूदा वैल्यू करीब ₹90,000 करोड़ है, FY30 तक बढ़कर ₹1,57,500 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। इस तेजी के पीछे हाउसिंग सेक्टर में बढ़ती मांग, रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स और देशभर में तेजी से हो रहे टेलीकॉम व इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड्स बड़ी वजह हैं। अब यह सेक्टर सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मॉडर्न इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का अहम हिस्सा बन चुका है।
इसी तेजी से बढ़ते सेक्टर को और मजबूत करने के लिए ग्लोबल ट्रेड फेयर कंपनी मेस्से स्टटगार्ट ने भारत की प्रमुख वायर और केबल एग्जीबिशन ‘केबल एंड वायर फेयर’ और ‘वायर एंड केबल इंडिया’ मैगजीन को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने का ऐलान किया है।
इसे भारत के हाई-ग्रोथ इंडस्ट्रियल सेक्टर्स में मेस्से स्टटगार्ट के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इस साझेदारी से भारतीय इंडस्ट्री को इंटरनेशनल बायर्स, टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर्स और ग्लोबल बिजनेस नेटवर्क तक ज्यादा मजबूत पहुंच मिलेगी।
दुनियाभर में सप्लाई चेन में बदलाव और ‘चाइना+1’ स्ट्रैटेजी के बीच भारत एक भरोसेमंद और मजबूत मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर उभरा है। ऐसे में 2011 में शुरू हुई ‘वायर एंड केबल इंडिया’ मैगजीन और 2015 में लॉन्च हुए ‘केबल एंड वायर फेयर’ ने इंडस्ट्री को बड़ा बिजनेस और नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म देने में अहम भूमिका निभाई है। इन प्लेटफॉर्म्स ने ‘मेक इन इंडिया’ को ‘मेड In India’ में बदलने की दिशा में इंडस्ट्री को मजबूती दी है।
मेस्से स्टटगार्ट के CEO रोलैंड ब्लेनरोथ ने कहा, “भारत हमारे लिए दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते और रणनीतिक रूप से अहम बाजारों में से एक है। ‘केबल एंड वायर फेयर’ और ‘वायर एंड केबल इंडिया’ को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करना उन सेक्टर्स में निवेश की हमारी प्रतिबद्धता दिखाता है, जो आने वाले समय में ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। हमें भरोसा है कि अपने इंटरनेशनल नेटवर्क और अनुभव के जरिए हम इस प्लेटफॉर्म को ग्लोबल वायर और केबल इंडस्ट्री का बड़ा मीटिंग पॉइंट बना सकते हैं।”
दो साल में एक बार होने वाला यह शो अपने छह एडिशन में लगातार बड़ा और प्रभावशाली बनता गया है। 2025 एडिशन में 424 एग्जीबिटर्स और 16,393 से ज्यादा विजिटर्स शामिल हुए, जिनमें 24 देशों से आए 89 इंटरनेशनल एग्जीबिटर्स भी थे। इससे शो की बढ़ती ग्लोबल पहचान साफ दिखाई देती है। शो का 7वां एडिशन 9 से 11 दिसंबर 2027 तक नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित होगा।
मेस्से स्टटगार्ट इंडिया के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव सूद ने कहा, “केबल एंड वायर फेयर ने इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना ली है। हमारा लक्ष्य मेस्से स्टटगार्ट के ग्लोबल एग्जीबिशन स्टैंडर्ड्स और ज्यादा इंटरनेशनल भागीदारी के जरिए इसे अगले स्तर तक ले जाना है। यह सिर्फ पोर्टफोलियो विस्तार नहीं, बल्कि दो मजबूत विज़न का साथ आना है, जो भारत के बदलते मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को नई दिशा देगा।”
मेस्से स्टटगार्ट इंडिया, ‘केबल एंड वायर फेयर’ और ‘वायर एंड केबल इंडिया’ मैगजीन के फाउंडर प्रियंक जैन के साथ मिलकर काम करेगी, ताकि शो की इंटरनेशनल पोजिशनिंग को और मजबूत किया जा सके। फाउंडिंग डायरेक्टर के तौर पर प्रियंक जैन आगे भी शो और मैगजी न से जुड़े रहेंगे।
ट्यूलिप 3पी मीडिया के को-फाउंडर प्रियंक जैन ने कहा, “केबल एंड वायर फेयर की शुरुआत इंडस्ट्री के लिए एक मजबूत और ग्रोथ-ओरिएंटेड प्लेटफॉर्म बनाने के उद्देश्य से हुई थी। आज यह बिजनेस, नॉलेज और इनोवेशन को जोड़ने वाला अहम मंच बन चुका है। मेस्से स्टटगार्ट इंडिया के साथ साझेदारी इस सफर का अगला बड़ा कदम है। उनका ग्लोबल विजन और हमारी इंडस्ट्री समझ मिलकर इंडस्ट्री को नए अवसर देंगे।”
यह साझेदारी ग्लोबल एग्जीबिशन एक्सपर्टीज और इंडस्ट्री अनुभव का मजबूत मेल मानी जा रही है। इसके जरिए ‘केबल एंड वायर फेयर’ की पहुंच, आकार और ग्लोबल पहचान को और मजबूती मिलेगी, जिससे यह भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म्स में शामिल हो सकेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top