
साउथ दिल्ली : उमाशंकर चोपड़ा लॉयर्स फाउंडेशन के अध्यक्ष के तत्वाधान मेँ साकेत कोर्ट मेँ हेल्थ (एक्यूप्रेसर)कैंप का आयोजन किया गया।
उमा शंकर चोपडा ने बताया कि ज़ब से साकेत कोर्ट बनी है तब से अलग-अलग अस्पतालो के सहयोग से प्रतिष्ठित डॉक्टरों की देख रेखा मेँ हम हेल्थ कैंप लगवाते आ रहे हैं और यह 24वा हेल्थ कैंप है।
फाउंडर सह- सचिव साकेत बार एसोसिएशन विशाल शर्मा और अनूप कालिया ने बताया कि इस हेल्थ कैंप में तकरीबन 1000 अधिवक्ता और कोर्ट स्टाफ ने लाभ उठाया जो की सभी के लिए मुफ्त था! बिना अग्रेंजी दवाईयां लिए आप अपने को कैसे ठीक रख सकते हैं आज कल 90% लोगो को बैक पेन, सर्वाइकल, बीपी, शुगर आदि की शिकायत है जिस को हम बिना अग्रेंजी दवाइयों के ठीक रख सकते हैं शरीर में मौजूद प्रेशर पॉइंट्स को दबाकर और उन्हें एक्टिवेट करके हम ठीक रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि बस थोड़ा सा हमे अपने पर ध्यान देने ओर खान- पान को ठीक रखने कि जरूरत हैं।

