क्रॉम्पटन ने इवेन हीटिंग टेक्नोलॉजी के साथ लान्च किया Ameo प्रो 5.5 लीटर एयर फ्रायर, सुसंगत कुकिंग पर फोकस

हेल्दी और कम तेल में खाना पकाने के वादे ने एयर फ्रायर को रसोई का एक अहम हिस्सा बना दिया है। फिर भी समान रूप से पका हुआ और सुसंगत परिणाम अक्सर एक चुनौती बना रहता है।
इसी अंतर को पहचानते हुए, भारत के विश्वसनीय होम इनोवेशन ब्रांड, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने Ameo प्रो 5.5 लीटर एयर फ्रायर पेश किया है, जिसे आधुनिक रसोई के लिए अधिक सुसंगत और भरोसेमंद कुकिंग अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है।
एयर फ्रायर धीरे-धीरे भारतीय रसोई में पारंपरिक खाना पकाने के एक बेहतर और स्वस्थ विकल्प के रूप में तेजी से अपनी जगह बना रहे हैं, लेकिन उपयोग का अनुभव हमेशा अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा है।
खाना ठीक से न पकना सबसे आम समस्या बनी हुई है, जिसके चलते उपयोगकर्ताओं को बार-बार खाना पकाते समय बीच में रुककर उसे जांचना और फिर से ठीक करना पड़ता है ताकि एक समान परिणाम मिल सके।
इसके अलावा इस्तेमाल के दौरान होने वाला शोर और बाद में सफाई में लगने वाला प्रयास भी इसमें जोड़ दें, तो जिस सुविधा का वादा एयर फ्रायर करते है, वो हमेशा पूरा नहीं होता है।
Ameo प्रो 5.5 लीटर इसे बदलने के लिए बनाया गया है। इसके केंद्र में क्रॉम्पटन का प्रो हीटिंग बाउल है – एक विशिष्ट रूप से तैयार डिजाइन, जिसमें लूवर-आधारित एयरफ्लो सिस्टम होता है जो 360-डिग्री हीट सर्कुलेशन को अनुकूलित करता है, यह सुनिश्चित करता है कि भोजन सभी तरफ से समान रूप से पकता है, और बार-बार हाथ लगाने की ज़रूरत नहीं होती है।
यह न केवल कुकिंग की एकरूपता को बढ़ाता है, बल्कि खाना पकाने का समय भी 30% तक कम भी हो जाता है। वहीं, कम शोर वाला उपयोग और आसानी से साफ होने वाले पुर्जे जैसी विशेषताएं रोजमर्रा के उपयोग को और भी सरल बनाती हैं।
Ameo प्रो 5.5 लीटर एयर फ्रायर की प्रमुख विशेषताएँ
Ameo प्रो 5.5एल में सोच-समझकर डिजाइन की गई ऐसी विशेषताएं हैं जो खाना पकाने के अधिक सुविधाजनक और सुसंगत अनुभव को सुनिश्चित करती हैं:

  • प्रो हीटिंग बाउल के साथ समान रूप से गर्म होना (30% तक तेज़ खाना पकाना): एक विशेष बाउल डिज़ाइन और ऑप्टिमाइज़्ड एयरफ्लो समान हीट वितरण सुनिश्चित करते हैं, जिससे भोजन को बार-बार हिलाए बिना लगातार एक समान परिणाम मिलते है।
  • न्यूट्रीगार्ड तकनीक: बेहतर पोषक तत्व बनाए रखने में सहायक और रोज़मर्रा के भोजन के लिए कम तेल में खाना पकाने में सक्षम बनाने के लिए डिज़ाइन।
  • साइलेंटप्रो तकनीक: 52 dB से कम आवाज पर शांत उपयोग सुनिश्चित होता है, जो इसे दिन में किसी भी समय उपयोग के लिए उपयुक्त बनाता है।
  • इंटीग्रेटेड लैंप के साथ इंस्टापीक विंडो: उपकरण को खोले बिना उपयोगकर्ताओं को रियल-टाइम में खाना पकाने की प्रक्रिया की निगरानी की सुविधा देता है, जिससे लगातार एक समान परिणाम मिलते है।
  • आसान सफाई: डिशवॉशर-सेफ बास्केट और ट्रे रखरखाव बेहद सरल बनाते है।
  • इंटरैक्टिव डिस्प्ले के साथ 11 प्री-सेट मेन्यू: सहज नियंत्रण और पूर्व-निर्धारित खाना पकाने के विकल्पों के साथ उपयोग आसान बनाता है।
    इस लॉन्च के बारे में क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल लिमिटेड के के स्मॉल डोमेस्टिक अप्लायंसेज हेड, केतन चौधरी ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में भारतीय घरों में एयर फ्रायर्स ने तेजी से जगह बनाई है, लेकिन यह श्रेणी मुख्य रूप से वॉल्यूम पर केंद्रित रही है, न कि उपयोग के अनुभव संबंधी कमियों को दूर करने पर। क्रॉम्पटन में हमने इसे गहराई से समझने का प्रयास किया। Ameo प्रो सिर्फ एक और एयर फ्रायर नहीं है – यह उपभोक्ताओं की असल मांग का हमारा जवाब है, ऐसा खाना जो पहली बार में ही सही तरीके से पक जाए, बिना बार-बार निगरानी के। प्रो हीटिंग बाउल इसी सोच का नतीजा है। परफॉर्मेंस के अलावा, हमने दैनिक उपयोग में महत्वपूर्ण बारीकियों पर भी विशेष ध्यान दिया है – शोर का स्तर, सफाई और उपयोग में आसानी। ये छोटी-छोटी बातें लग सकती हैं, लेकिन यही तय करती हैं कि कोई उत्पाद किचन काउंटर पर रहेगा या अलमारी में रख दिया जाएगा। हमें पूरा भरोसा है कि Ameo प्रो अपनी जगह का हकदार है।“
    क्रॉम्पटन Ameo प्रो 5.5 लीटर एयर फ्रायर सभी प्रमुख प्रमुख रिटेल आउटलेट्स (MOR/GT) पर उपलब्ध होगा। व्यस्त परिवारों और 25-40 वर्ष की आयु के कामकाजी पेशेवरों के लिए डिज़ाइन किया गया यह उपकरण, जो स्वास्थ्य, सुविधा और लगातार बेहतर परिणाम को प्राथमिकता देते है। बेहतर प्रदर्शन, उपयोग में आसानी और भरोसेमंद खाना पकाने के अनुभव के साथ यह आधुनिक रसोईघरों के लिए एक उपयोगी विकल्प बन जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top