खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने श्रद्धांलु हरे कृष्णा हरे राधे करतें पहुचे।

Uncategorized

दक्षिणी दिल्ली : हर महीने किसी न किसी धार्मिक स्थलों की मुफ्त धार्मिक यात्रा आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के माध्यम से दिल्ली व अन्य राज्यों से सेकड़ों भक्त पहुंचते हैं, वहां आने-जाने व भोजन प्रशाद धर्मशाला में रहने आदि का सभी खर्च संस्था की. ओर से उठाया जाता हैं, यह कहना हैं विख्यात समाज सेवी डा. अनिल गुप्ता का उन्होंने बताया कि हमारा मकसद उन लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करना जो अपने आप नहीं जा सकते वहीं बुजुर्गों को प्रथमिकता दी जाती हैं, इस बार यह यात्रा राजस्थान के बाबा खाटू श्याम के दर्शन करने बस द्वारा 21अप्रैल को रवाना हुए और 22 अप्रैल को वापसी होंगे।


बता दें,विश्व विख्यात समाज सेवी डा. अनिल गुप्ता,राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए गत कई वर्षो से कार्य कर रहें हैं।वहीं समय-समय पर धार्मिक के साथ राष्ट्रीय पर्व का भी आयोजन, खेल महोत्सव, स्कूलों में वर्दी,पुस्तकें आदि वितरण करना, मेडिकल कैम्प, दिव्यांगों को व्हीलचेयर साईकिल व महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए घरेलू रोजगार भी उपलब्ध कराया कराने का सरहानीय कार्य कर हैं ।
विख्यात समाज सेवी डॉ अनिल गुप्ता ने बताया हर महीने किसी न किसी धार्मिक स्थान पर जाने के लिए आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के दक्षिणी दिल्ली,पुष्प विहार सेक्टर 1 कार्यालय में श्रद्धालू कई महीनों से अपना नाम दर्ज कराने के लिए आते रहते हैं। जाने से पहले उनका,स्वास्थ्य परिक्षण, भी संस्था की ओर से किया जाता हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *