
•यशस्वी प्रधानमंत्री, गृह मंत्री सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का मैं हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ: रामदास आठवले
॰आरपीआई दिल्ली प्रदेश इकाई ने आरपीआई अध्यक्ष का तीसरी बार राज्य सभा सदस्य निर्वाचित किए जाने पर अभिनंदन किया|
नई दिल्ली: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले जी को आरपीआई दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा कंस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित समारोह में राज्यसभा सांसद के रूप में तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक अभिनंदन किया।

माननीय श्री रामदास आठवले जी ने कहा कि मैं यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी,भाजपा अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ और निरंतर जनसेवा, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण एवं समाज के दलित, वंचित और शोषित समाज सहित दिव्यांग, महिला वर्ग के प्रति समर्पित भाव से कार्य करता रहूँगा।
माननीय श्री रामदास आठवले जी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मा. श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार श्रद्धेय डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जी के सपनों के भारत के निर्माण की दिशा में अग्रसर है और इस दिशा में माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रतिबद्धता और समर्पण अत्यंत प्रशंसनीय है ।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में एनडीए सरकार संविधान निर्माता बाबासाहेब के विचारों को जनजन तक पहुंचाने का काम कर रही है।
श्री रामदास आठवले जी ने कहा कि वह समाज के दलित, वंचित, शोषित, अल्पसंख्यक और महिलाओं के अधिकारों और कल्याण के लिए निरंतर समर्पित भाव से काम करते रहेंगे।

श्री रामदास आठवले जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को चरितार्थ करने के लिए वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास जारी रखेंगे।
श्री रामदास आठवले जी ने कहा कि उन्हें तीसरी बार राज्यसभा सदस्य बनाया जाना समाज और कार्यकर्ताओं की जीत है और पीएम मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प में मैं सक्रिय रूप से सहभागी रहूँगा।
केंद्रीय मंत्री और आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामदास आठवले जी के तीसरी बार राज्यसभा सदस्य बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है।

