TPF दिल्ली द्वारा, इसकी गतिशील अध्यक्ष श्रीमती कविता जी के नेतृत्व में तथा BJS दिल्ली के सहयोग से आयोजित वॉकाथॉन

Uncategorized

नई दिल्ली : तेरेपंथी प्रगतिशील फेडरेशन(TPF) दिल्ली द्वारा, इसकी गतिशील अध्यक्ष श्रीमती कविता जी के नेतृत्व में तथा भारतीय जैन समाज (BJS) दिल्ली के सहयोग से आयोजित वॉकाथॉन कार्यक्रम बड़े उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में युवाओं और समाज के लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत मुनि श्री अभिजित कुमार जी के मंगल पाठ से हुई, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इसके पश्चात JSTS दिल्ली के अध्यक्ष श्री सुखराज सेठिया द्वारा रिबन काटकर वॉकाथॉन का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर BJS दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. कमल जैन सेठिया ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रतिदिन चलने (डेली वॉक) तथा **हर बच्चे को शिक्षाके लिए प्रेरित करते हैं।उन्होंने कहा स्वास्थ्य जीवन का आधार ही उज्जवल भविष्य का आधार हैं, वाकथोन से हम स्वास्थ्य के साथ देश का भी भला कर सकते हैं।

वॉकाथॉन में बड़ी संख्या में उत्साहित युवाओं की भागीदारी ने पूरे कार्यक्रम को ऊर्जा और प्रेरणा से भर दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक श्रीमती अर्पणा डूगर एवं श्री विकास मालू तथा पूरी TPF दिल्ली टीम का विशेष योगदान रहा, जिसके लिए सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *