शिक्षा माफिया के खिलाफ नेशनल अकाली दल करेगा आंदोलन,मनमानी पर लगे लगाम :– परमजीत सिंह पम्मा

दिल्ली प्रर्देश शिक्षा विभाग की अध्यक्षा बनी रिदीम चोपडा

नई दिल्ली। नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से एक अहम नियुक्ति की है। उन्होंने नेशनल अकाली दल के एजुकेशन विंग के दिल्ली प्रदेश की अध्यक्ष के रूप में रिदम चड्ढा को नियुक्त किया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव विक्रांत मोहन, जसवीर सिंह सरना, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष कुलदीप सिंह मारवाह सचिव बलविंदर सिंह सरना, सोशल विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मीत कौर बिंद्रा, भावना धवन व सुनीता अरोड़ा
भी उपस्थित थी।


नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि आज दिल्ली मे रिदम चड्ढा लंबे समय से शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं उनके कार्यों को देखते हुए उनको दिल्ली प्रदेश सिक्षा विभाग का अध्यक्ष नियुक्त कर हमें ख़ुशी हो रही हैं कि उनका अनुभव और समर्पण शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि रिदम चड्ढा निजी स्कूलों में प्रिंसिपल के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं, जिससे उन्हें शिक्षा व्यवस्था की गहरी समझ है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नेशनल अकाली दल का उद्देश्य राजनीति करना नहीं है, बल्कि बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा से जोड़ना और उन्हें ऑनलाइन गेम्स जैसी नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखना है। संगठन समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, शिक्षा माफिया पर लगाम लगाने और युवाओं को सही दिशा देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।


पम्मा ने कहा कि एजुकेशन विंग का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों और विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा करना है। यदि किसी भी स्कूल द्वारा अनुचित शुल्क वसूला जाता है या नियमों की अनदेखी की जाती है, तो संगठन ऐसे मामलों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान सुनिश्चित करेगा।
परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि आजकल कई स्कूलों की मनमानी इतनी बढ़ गई है कि वे जब चाहें फीस बढ़ा देते हैं और किताबों व ड्रेस के नाम पर अभिभावकों से मनमाने पैसे वसूलते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति को देखते हुए नेशनल अकाली दल का एजुकेशन विंग इन मामलों पर कड़ी नजर रखेगा।, वहीं ई डब्लू एस के तहत आने वाले बच्चों के लिए विशेष रूप से उन्हें दाखिला दिलाने मे मदद करेंगे।
परमजीत सिंह पम्मा ने जोर देकर कहा कि हमने संबंधित विभाग से मांग की है कि ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सभी बच्चों को बिना भेदभाव के शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित किया जाए।
नवनियुक्त अध्यक्षा रिदम चड्डा ने कहा कि मे पम्मा जी का धन्यवाद करतीं हूँ कि उन्होंने मुझपर विश्वास किया,हम मिलकर स्कूलों की मनमानी रोकेंगे, लगाम लगाने के लिए अगर संगठन को स्कूलों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करना भी पड़े तो भी पीछे नहीं हटेगा, ताकि अभिभावकों और विद्यार्थियों को राहत मिल सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top