दिल्ली के सांसदों ने नए उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू से की शिष्टाचार भेंट, प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के अनुरूप दिल्ली को विश्वस्तरीय राजधानी बनाने का भरोसा

दिल्ली के सांसदों ने आज नवनियुक्त उपराज्यपाल श्री तरन जीतसिंह संधू से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा दिल्ली को और बेहतर बनाने के लिए उनके सफल और प्रभावी कार्यकाल की कामना की।

सांसदों ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और सशक्त राजधानी के विज़न के अनुरूप दिल्ली को एक विश्वस्तरीय, आधुनिक, स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित महानगर के रूप में विकसित करने के लिए सभी जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री संधू के समृद्ध प्रशासनिक अनुभव, वैश्विक दृष्टि और प्रभावी मार्गदर्शन से दिल्ली के विकास, शहरी अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता, ट्रैफिक प्रबंधन, व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार तथा नागरिक सुविधाओं में व्यापक सुधार को नई गति मिलेगी।

सांसदों ने बताया कि संसद में जारी व्हिप के कारण वे कल आयोजित श्री संधू के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित नहीं हो सके थे। इसलिए आज उन्होंने सामूहिक रूप से उपराज्यपाल से भेंट कर उन्हें अपनी शुभकामनाएँ दीं और दिल्ली के विकास के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सांसद प्रवीन खंडेलवाल, रामवीर सिंह बिधुड़ी, मनोज तिवारी, योगेन्द्र चंदौलिया, कमलजीत सहरावत, तथा बांसुरी स्वराज उपस्थित थे। दिल्ली के अन्य सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा बिहार प्रवास पर होने के कारण बैठक में उपस्थित नहीं हो सके।

इस अवसर पर श्री खंडेलवाल ने कहा, “दिल्ली देश की राजधानी होने के साथ-साथ भारत की सांस्कृतिक, व्यापारिक और ऐतिहासिक पहचान का भी केंद्र है। हमें विश्वास है कि श्री तरनजीत सिंह संधू के नेतृत्व में दिल्ली के समग्र विकास, बेहतर प्रशासन, स्वच्छता, सुगम यातायात, व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार तथा नागरिक सुविधाओं को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। दिल्ली को देश की सबसे आधुनिक, सुव्यवस्थित और नागरिक-हितैषी राजधानी बनाने के लिए हम सभी सांसद पूर्ण सहयोग देंगे।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top