सफदरजंग अस्पताल में अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत 06 एलडीसी एवं 10 एमटीएस को नियुक्ति पत्र प्रदान

Uncategorized


नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल में अनुकंपा नियुक्ति योजना के अंतर्गत 06 लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) एवं 10 मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अस्पताल के निदेशक डॉ. संदीप बंसल ने अपने संबोधन में नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे तथा उन्हें ईमानदारी, संवेदनशीलता और समर्पण भाव से कार्य करने का संदेश दिया।


निदेशक महोदय ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में परिवारों को संबल देना है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकें। उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से अस्पताल की गरिमा बनाए रखते हुए रोगी सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारु बाम्बा ने नवनियुक्त कर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए संस्थान की कार्यसंस्कृति, अनुशासन एवं टीमवर्क के महत्व पर प्रकाश डाला। अपर चिकित्सा अधीक्षक (AMS) डॉ. रेखा तिर्की ने भी नवनियुक्त कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में श्री गणेश कुमार (डीडीए) की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम का समापन नवनियुक्त कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *