नट,भाट, वादी समाज ने लिया नशामुक्ति का संकल्प:दती महाराज।


पाली राजस्थान :करीब पांच हजार लोगों को दाती महाराज ने दिलाया संकल्प,वहीं पाली के समीप खेतावास रोड स्थित श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में आयोजित कार्यक्रम में श्री श्री १००८ श्री शनिधाम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर परमहंस स्वामी निजस्वरूपानंदपुरी जी महाराज (दाती महाराज ) ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। इससे समाज को बचाने की जरूरत है। आज का युवा नशे की लत में जकड़ता जा रहा है,  जो चिंता का विषय है। इससे समाज की प्रगति बाधित हो रही है। यही नही कई परिवार भी असमय उजड़ रहे है, जिसका दंश परिवार के सदस्यों को भुगतना पड़ रहा है। वे रविवार को गोल नीमड़ा शनि तीर्थ क्षेत्र में आयोजित नट, भाट, वादी समाज के नशामुक्ति महाअभियान के दौरान बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज का निर्माण करने के लिए समाज की नारी शक्ति को जागना होगा। जब तक नारी शक्ति इस अभियान से नही जुड़ पाएगी, समाज को नशा मुक्त करना संभव नही है। महामंडलेश्वर दाती महाराज का कहना था कि किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए नारी शक्ति का जागरूक होना आवश्यक है। जब तक नारी शक्ति जागरूक नही होगी, तब तक समाज और राष्ट्र प्रगति नही कर पाएगा। गोल नीमड़ा शनि तीर्थ क्षेत्र में आयोजित समाज के महाअभियान कार्यक्रम के दौरान दाती महाराज की प्रेरणा से करीब पांच हजार लोगों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया। समाज में ऐसा अभियान और कार्यक्रम पहली बार देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरूषों एवं युवाओं ने हिस्सा लिया। समाज के युवाओं ने दाती महाराज की प्रेरणा से न केवल नशामुक्ति का प्रण किया वरन समाज में व्याप्त अन्य कुरीतियों को समाप्त करने एवं शिक्षा के व्यापक प्रचार प्रसार एवं स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाने का बीड़ा उठाया है। इस मौके पर आयोजित विशाल भजन संध्या का भी समाज के लोगो ने भोर की पहली किरण तक जमकर आनंद लिया। दाती महाराज ने पाली, जोधपुर में समाज की प्रतिभाओं के लिए छात्रावास निर्माण में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान नटराज भगवान मंदिर निर्माण विकास समिति पुष्कर के अध्यक्ष कैलाशचंद राजावत, जोधपुर छात्रावास निर्माण समिति के अध्यक्ष सुगनाराम, ओमप्रकाश लवेरा, मदनलाल पेमावत, नृसिंह भोलेचा, बद्रीलाल माणेचा, सुखदेव माणेचा, दाती सेवा संस्थान के भेराराम, रमेश लानेरा, नेमाराम पेमावत, हनुमानराम पेमावत, मांगीलाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top