
दक्षिणी दिल्ली :आजाद भारत में 26जनवरी 1950 के दिन सविधान लागू होने पर हर वर्ष हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस के रूप में पुरे देश में शहीदों को याद करतें हुये मनाया जाता है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य झांकिया निकलती है जहाँ देश के प्रधानमंत्री, मान्य राष्ट्रपति अन्य गणमान्य उपस्थित रहते है वहीं देश भर में उत्साह से मनाया जाता है यह कहना था आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विख्यात समाज सेवी डा. अनिल गुप्ता का।

77 वें सविधान दिवस के मौक़े पर पुष्प विहार सेक्टर 1 के सेन्ट्रल पार्क में आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के सौजन्य से स्थानीय सभी आरडब्लूए सामाजिक कार्यकर्ताओं, सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों व कई स्कूलों के बच्चों के साथ मिलकर झंडा फैराया वहीं रंगा रंग, सांस्कृतिक, देश भक्ति गीतों का कार्यक्रम हुआ और बच्चों की खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विजेता बच्चों को शील्ड,कप और लेखन-पाठन की सामग्री वितरित की गई।
विख्यात समाज सेवी डा.अनिल कुमार गुप्ता ने शहीदों को नमन करतें हुये कहा देश की, आजादी के लिए किया गए उनके कार्यों की सराहना करतें है, आजादी के बाद हमारे देश का आज के दिंन सविधान लागू हुआ और हम विश्व में सबसे बढ़े लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करतें है।
विख्यात समाज सेवी डा.अनिल कुमार गुप्ता,आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के माध्यम से, गरीब बेसहारा बच्चों को हर संभव शिक्षित करने,बुजुर्गों को पेंशन,वहीं बुजुर्गों व अन्य भक्तों को हर महीने किसी न किसी धार्मिक स्थलों की मुफ्त यात्रा,बस या रेल द्वारा करवाते हैं विधवाओ को सहयोग,और जरूरत मंदो को राशन, मेडिकल सुविधा भी प्रदान करतें हैं यात्रा का लाभ अभी तक लाखों भक्तगण उठा चुके हैं।

