पराक्रम दिवस से सभी स्कूल प्रारम्भिक सैनिक प्रशिक्षण देना शुरू करें :खोसला

23 जनवरी 2026 , लाल किला , नई दिल्ली – आज यहाँ सांस्कृतिक मंत्रालय के आर्कोलेजिकल सर्वे ऑफ़ इण्डिया विभाग द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जन्म उत्सव पराक्रम दिवस का आयोजन किया गया |इस आयोजन में आजाद हिन्द फौज के कुछ सिपाहियों के वंशजो को आमंत्रित किया गया विशेष तौर पर श्रीमती निर्मला सिंह को | सांस्कृतिक और कला विभाग के सचिव श्री के महेश , अतिरिक्त सचिव लेख राज , महानिर्देशक ASI , केन्द्रीय दिल्ली के जिलाधिकारी जी सुधाकर एवं मुख्य अतिथि दिल्ली के डिप्टी मुख्यमंत्री माननीय श्री प्रवेश साहिब सिंह एवं राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने बतौर विशिष्ट अतिथि दीप प्रज्वलित किया |

मुख्य अतिथि माननीय श्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा की पराक्रम दिवस का मनाना केवल एक ओपचारिकता नहीं होनी चाहिए बल्कि हमें नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए | उन्होने कहा की मेरे पिता ने मुझे सुभाष चन्द्र बोस के बारे में इतना कुछ बताया की मैं आज 12 घंटे के नोटिस पर इस कार्यक्रम में आया हूँ | जितना अयोध्या जाना जरुरी है उतना ही 23 जनवरी को सुभाष को याद करना जरुरी है |

कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा की अब तो लोगों को मानना होगा की अंग्रेज भारत को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के डर से छोड़ कर गए थे | ये बात ब्रिटेन के प्रधानमंत्री श्री एडमंड एटली , जिन्होंने भारत की आजादी के दस्तावेजो पर हस्ताक्षर किये थे , ने स्वयम कही थी की हम नेताजी और आजाद हिन्द फौज की वजह से भारत को करीब करीब एक वर्ष पहले छोड़ कर चले गए | उन्होंने कहा की नेताजी को श्रद्धांजलि देने का सबसे बेहतर तरीका होगा की इस पराक्रम दिवस पर सभी स्कुल प्रारम्भिक सैनिक प्रशिक्षण देना शुरू कर दें या करवा दें | राष्ट्रिय सैनिक संस्था प्रारम्भिक सैनिक प्रशिक्षण देने के लिए सक्षम भी है तैयार भी है |

राष्ट्रिय सैनिक संस्था काउंसिल के राष्ट्रिय संयोजक श्री राजन छिब्बर ने बताया की हमारी संस्था लम्बे समय से बेरोजगार युवको और स्कुलो में प्रारम्भिक सैनिक प्रशिक्षण दे रही है | सरकार इस सम्बन्ध में सहयोग करें | तो सभी स्कूलों में कम से कम एक सप्ताह का प्रारम्भिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य किया जा सकता है |

इस अवसर पर कमोडोर विजय बबेले , गौरव सेनानी ज्ञान सिंह , चंदन सिंह , गणेश दत्त , पुष्कर बिष्ट , राजीव जोली खोसला, राहुल विज, निखिल खोसला , त्रिवेणी जादौन , ओम जादौन , चंद्रशेखर , राजेन्द्र त्रिपाठी ,आयुष माथुर , प्रणव बोरह , अर्जुन सिंह चौहान , प्रियांशु कुमार को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने आज पूरे सदन को जय हिन्द बोलने का मन्त्र दिया |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top