
पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में गुरूओं के अपमान पर सिख समुदाय के लोगों ने किया पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन…
आज पूर्व सांसद दक्षिणी दिल्ली श्री रमेश बिधूड़ी की अगुवाई में सिख समुदाय के लोगों ने गुरू तेग बहादुर के अपमान को लेकर आम आदमी पार्टी की कालकाजी क्षेत्र से विधायक व नेता प्रतिपक्ष आतिशी मार्लेना के खिलाफ गुरूद्वारा गली न0-1 गोविन्दपुरी से पैदल मार्च निकाला और गिरी नगर कालकाजी स्थित नेता प्रतिपक्ष कार्यालय का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया व जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सिख समुदाय के लोगों ने उनके विधायक पद से स्तीफा व कानूनी कार्यवाही की मांग की।

रमेश बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली विधान सभा के अन्दर आतिशी जी ने सिख समुदाय के गुरूओं का अपमान किया जो कि चिंताजनक है, तेग बहादुर जी की शाहदत पर उनके बलिदान दिवस पर विधान सभा में चर्चा होनी थी और चर्चा में जो उन्होंने गुरूओं के लिए अभद्र टिप्पणी की वह पूर्णतः निन्दनीय है। सिख समुदाय के 10 गुरूओं ने भारत की अस्मिता की रक्षा और जीवन का बलिदान देकर मिसाल कायम की है,

गुरू अर्जुन देव जी, गुरू हरगोबिन्द सिंह जो धर्म की रक्षा में शहीद हुए, गुरू गोबिन्द सिंह जी के चार साहिबजादों का बलिदान उनकी शाहदत को कभी भुलाया नहीं जा सकता, उनके खिलाफ विधान सभा में टिप्पणी करना, अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना ये जानबूझ कर सिख समाज को अपमानित करने वाली उनकी मानसिकता को दर्शाता है, आतिशी जो गोवा में मार्लेना और दिल्ली में सिंह है वह गुरूओं का महत्व कैसें समझ सकती है। बिधूड़ी ने कहा कि गुरु का स्थान हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र है। गुरुओं के सम्मान और मर्यादा की रक्षा के लिए हम हर स्तर पर लड़ाई लडेंगे और इस प्रकार से आतिशी मार्लेना द्वारा सिख समुदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस पहॅुचाने पर भारतीय न्याय संहिता के तहत कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए।

