होटल, रिसोर्ट -मैरियट इंटरनेशनल ने भारत में हासिल किया 200 होटलों का पड़ावः ‘द वेस्टिन जयपुर कांट कलवार रिज़ॉर्ट एंड स्पा’ का भव्य शुभारंभ

यह ऐतिहासिक उद्घाटन भारत के उभरते हॉस्पिटैलिटी सेक्टर और देश में अपनी विस्तार योजनाओं के प्रति

मैरियट की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है

(तस्वीरें – बाएं से दाएं): द वेस्टिन जयपुर कोट कलवार रिज़ॉर्ट एंड स्पा का बाहरी भव्य दृश्य, शानदार लॉबी लाउंज, और अरावली की पहाड़ियों का दीदार कराता डीलक्स रूम

भारत, 22 दिसंबर 2025: मैरियट बॉनवॉय के 30 बेमिसाल ब्रांड्स के परिवार से जुड़े वेस्टिन होटल्स एंड रिज़ॉर्टस ने आज ‘द वेस्टिन जयपुर कोट कलवार रिज़ॉर्ट एंड स्पा’ के उद्घाटन का एलान किया। भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन केंद्रों में से एक में वेस्टिन ब्रांड की यह पहली मौजूदगी, मैरियट इंटरनेशनल के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है, क्योंकि यह भारत में उनका 200 वां होटल बन गया है।

कंपनी भारत में अपने मेहमानों के अनुभव और पहुंच को लगातार बेहतर बना रही है, जिसका एक बड़ा उदाहरण हाल ही में शुरू की गई हिंदी भाषा की वेबसाइट भी है। अरावली पर्वत श्रृंखला की शांत तलहटी में 9 एकड़ में फैला यह नया रिज़ॉर्ट, भारतीय बाजार के साथ मैरियट के मजबूत रिश्तों की गवाही देता है। यह नया प्रतिष्ठान वेस्टिन के उस खास हॉस्पिटैलिटी विजन को और विस्तार देता है, जो मेहमानों को ताजगी, सुकून और संतुलन का अनुभव कराने के लिए जाना जाता है।

भारत में इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर किरण एंडिकॉट, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (साउथ एशिया), मैरियट इंटरनेशनल ने कहा, “भारत में अपने 200वें होटल का जश्न मनाना मैरियट इंटरनेशनल के लिए एक गौरवशाली क्षण है। यह हमारे ब्रांड्स पर मेहमानों और होटल मालिकों के अटूट भरोसे की जीत है। बीते वर्षों में, भारत में हमारी तरक्‌की का आधार वे होटल रहे हैं जिन्होंने अपने बेमिसाल डिज़ाइन, शानदार ज़ायकों और बेहतरीन सेवाओं के ज़रिए मेहमानों की यात्रा को यादगार बनाया है। यह कामयाबी भारतीय हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लचीलेपन और पर्यटन व बिज़नेस, दोनों ही क्षेत्रों में बढ़ती ज़बरदस्त मांग का सबूत है। हमें अपने ब्रांड्स और अपनी टीमों की काबिलियत पर पूरा यकीन है और हम आने वाले समय में भी नए होटलों के ज़रिए अपनी विस्तार यात्रा को जारी रखने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं।”

भारत में 18 अलग-अलग ब्रांड्स के तहत 200 चालू होटलों और पाइपलाइन में मौजूद लगभग 150 नए प्रोजेक्ट्स के साथ, मैरियट देश में अपनी पकड़ को और मजबूत कर रहा है। यह विस्तार बड़े महानगरों से लेकर उभरते हुए व्यापारिक और पर्यटन केंद्रों तक फैला हुआ है। घरेलू यात्रियों की बढ़ती तादाद, लोगों की बढ़ती आमदनी और पर्यटन के बुनियादी ढांचे में हो रहे निवेश की वजह से, भारत आज भी वैश्विक स्तर पर मैरियट के लिए टॉप-3 प्राथमिकता वाले बाज़ारों में शुमार है।

यह ऐतिहासिक शुरुआत भारत के बदलते हॉस्पिटैलिटी परिदृश्य के प्रति मैरियट के विश्वास को और दृढ़ करती है। लगभग 26 करोड़ ग्लोबल मेंबर्स वाले ‘मैरियट बॉनवॉय’ ईकोसिस्टम के ज़रिए, यात्रियों को देशभर में

रिवॉर्डस और खास अनुभवों की एक बड़ी रेंज तक सीधी पहुँच मिलती है। यह पूरी रफ्तार इस बात को साफ करती है कि कंपनी अपने मेहमानों को ढेरों विकल्प देने, उनके साथ रिश्तों को और गहरा करने और दुनिया के सबसे उभरते ट्रैवल मार्केट में से एक में हॉस्पिटेलिटी के भविष्य को नया आकार देने के लिए प्रतिबद्ध है।

द वेस्टिन जयपुर कोट कलवार रिज़ॉर्ट एंड स्पा’ ब्रांड के ‘वेलनेस’ दर्शन को जीवंत करने के साथ-साथ राजस्थान की समृद्ध कला और संस्कृति को भी खूबसूरती से समेटे हुए है। इस रिज़ॉर्ट में बाली की वास्तुकला और जयपुर की बेमिसाल कारीगरी का एक अनूठा संतुलन देखने को मिलता है, जो एक सहज शांति का अहसास कराता है।

यहाँ पहुँचते ही मेहमानों का स्वागत शांत जल-कुण्डों, खुले आंगनों और वेस्टिन की खास ‘काइट टी’ खुशबू के साथ होता है, जो सफर की थकान को मिटाकर नई ताजगी का अहसास कराती है। बारीकी से तराशी गई डेकॉर शीट्स और लॉबी लाउंज में लगा राधा-कृष्ण के ‘रास-नृत्य’ से प्रेरित भव्य झूमर जैसे छोटे-छोटे तत्व इस जगह के आकर्षण में चार चाँद लगा देते हैं।

इस रिज़ॉर्ट के अनुभव के केंद्र में वेस्टिन के ‘वेल-बीडंग’ के तीन स्तंभ हैं, जिन्हें मेहमानों के आराम और ऊर्जा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है:

स्लीप वेलः रिज़ॉर्ट में कुल 135 आलीशान कमरे हैं, जिनमें प्रीमियम गेस्ट् रूम्स, सुइट्स और प्राइवेट विला शामिल हैं। हर विला को एक ‘निजी सुकूनगाह’ के रूप में तैयार किया गया है, जहाँ अपना गार्डन और एक्सक्लूसिव फ्रंज पूल मौजूद है। अरावली की शांत वादियों के बीच स्थित ये विला मेहमानों को पूरी तरह तरोताज़ा कर देते हैं। यहाँ मेहमान वेस्टिन के सिग्मेचर ‘हेवेनली बेड’ पर एक सुकूनभरी और गहरी नींद का आनंद ले सकते हैं।

मूव वेलः जो लोग अपनी फिटनेस को लेकर गंभीर हैं, उनके लिए यहाँ 24 घंटे खुला वेस्टिनवर्कआउट फिटनेस स्टूडियो है, जो अत्याधुनिक टेक्नोजिम उपकरणों से लैस है। इसके अलावा, यहाँ बाला’ के स्कूल्ट्र एंड फ्लो किट्स, हाइपर आइस के रिकवरी किट्स, जॉगिंग रूट्स और क्रिकेट टर्फ के साथ-साथ पिकलबॉल व बैडमिंटन के लिए मल्टी-पर्पज कोर्ट की सुविधा भी है।

ईट वेलः यहाँ के चार खास डाइनिंग वेन्यू मेहमानों के खान-पान के अनुभव को यादगार बनाते हैं। ‘हार्वेस्ट्र’ अपने ‘फार्म-टू-फोर्क’ (खेत से थाली तक) के कॉन्सेप्ट्र के लिए मशहूर है। ‘इरा’ राजस्थानी व्यंजनों को एक आधुनिक और नए अंदाज़ में पेश करता है। ‘हेवन’ कॉफी और सुकून भरी शामों के लिए एक बेहतरीन लाउंज है, जबकि ‘पूल बार’ पानी के किनारे ताज़ा ड्रिंक्स और शानदार कॉकटेल्स का लुत्फ उठाने की जगह है।

हेवेनली स्पा बाय वेस्टिन” के पांच शांत ट्रीटमेंट रूम्स में प्राकृतिक थेरेपी और शरीर को पुनर्जीवित करने वाले उपचारों का आनंद लिया जा सकता है। मेहमानों की सुविधाओं को और विस्तार देते हुए, यह रिज़ॉर्ट सामाजिक समारोहों और उत्सवों के लिए भी पूरी तरह तैयार है। यहाँ कॉर्पोरेट कार्यक्रमों और डेस्टिनेशन वेडिंग्स के लिए लचीले मीटिंग स्पेस, भव्य बॉलरूम और दूर तक फैले विशाल लॉन उपलब्ध हैं। परिवारों की सुविधा के लिए यहाँ ‘वेस्टिन फैमिली किड्स क्लब’ बनाया गया है, जहाँ नन्हे मेहमानों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई रोचक गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। ये तमाम सुविधाएँ मिलकर एक ऐसा वातावरण तैयार करती हैं जो मन को स्पष्टता और रूह को सुकून देता है ताकि मेहमान यहाँ से पूरी तरह तरोताज़ा और नई ऊर्जा के साथ विदा हों।

इसके अलावा, रिज़ॉर्ट में ‘रंगीलो आंगन’ ईवनिंग टी और क्षेत्रीय लोक कलाओं की प्रस्सूतियों जैसे खास अनुभव संजोए गए हैं, जो स्थानीय संस्कृति और मिट्टी के साथ गहरा जुड़ाव महसूस कराते हैं। यह रिज़ॉर्ट पास ही स्थित आमेर और नाहरगढ़ जैसे ऐतिहासिक किलों की सैर के लिए एक आदर्श पड़ाव है, और उन लोगों के लिए भी एक बेहतरीन जगह है जो भागदौड़ से दूर बस चैन के कुछ पल बिताना चाहते हैं।

इस अवसर पर कमलजीत सिंह, जनरल मेनेजर (द वेस्टिन जयपुर कांट कलवार रिज़ॉर्ट एंड स्पा) ने कहा “हम अपने मेहमानों का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित हैं, ताकि वे जयपुर को वेस्टिन के नज़रिए से देख सकें-जहाँ सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक सुख-सुविधाओं का अद्भुत संगम है। चाहे हमारे सिमेचर वेलनेस अनुभवों के साथ थकान मिटाना हो, अरावली की शांत वादियों को निहारना हो या यहाँ के मिट्टी से जुड़े

क्षेत्रीय ज़ायकों का लुत्फ उठाना-यहाँ का हर पल मेहमानों को शांति, सुकून और अपनेपन का अहसास करता हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top