
Extreme IX का Megaport द्वारा अधिग्रहण भारतीय कंपनियों के लिए वैश्विक क्लाउड और नेटवर्क कनेक्टिविटी के नए अवसर।
नई दिल्ली:22 दिसंबर 2025 भारत के अग्रणी इंटरनेट एक्सचेंज प्लेटफॉर्म Extreme IX ने आज घोषणा की कि उसे दुनिया की प्रमुख नेटवर्क-एज़-ए-सर्विस (NaaS) कंपनी Megaport Limited ने अधिग्रहित कर लिया है। इस अधिग्रहण के बाद, Extreme IX भारत जैसे तेजी से बढ़ते डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बाजार में Megaport के विस्तार का आधार बनेगा। साथ ही, Extreme IX भारत भर में अपने मौजूदा ग्राहकों और साझेदारों को पहले की तरह सेवाएं देता रहेगा।
Extreme IX भारत में सबसे अधिक इंटरनेट एक्सचेंज ट्रैफिक संभालता है, जो 4 Tbps से अधिक है। यह 7 शहरों और 49 स्थानों पर 400 से ज्यादा नेटवर्क को जोड़ता है। इस अधिग्रहण के साथ, Megaport को भारत के प्रमुख शहरों – मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और पुणे में इंटरनेट एक्सचेंज की मजबूत मौजूदगी मिलेगी। इसके साथ ही, ऑपरेशंस, सपोर्ट, सेल्स, फाइनेंस और लीडरशिप से जुड़ी अनुभवी भारतीय टीम भी Megaport का हिस्सा बनेगी।
Extreme IX के तकनीक-आधारित और निष्पक्ष प्लेटफॉर्म को Megaport के वैश्विक सॉफ्टवेयर डिफाइंड नेटवर्क के साथ जोड़ने से भारत और दुनिया भर के ग्राहकों को नए फायदे मिलेंगे। इसमें क्लाउड कनेक्टिविटी, डेटा सेंटर को जोड़ने की सुविधा और सीमाओं के पार आसानी से नेटवर्क बढ़ाने के विकल्प शामिल हैं।
Extreme IX के कंट्री हेड (भारत), रौनक महेश्वरी ने कहा, “यह Extreme IX और भारत के इंटरनेट इकोसिस्टम के लिए एक अहम पड़ाव है। हमारे साझेदारों ने हम पर भरोसा किया और हमें भारत में एक मजबूत और निष्पक्ष इंटरनेट एक्सचेंज बनाने में मदद की। Megaport के साथ जुड़ना हमारी इस यात्रा का अगला कदम है।”उन्होंने आगे कहा, “Megaport के वैश्विक प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनने से हमारे मौजूदा ग्राहकों और साझेदारों को स्थिरता मिलेगी और साथ ही नई सेवाओं और बेहतर पहुंच के रास्ते खुलेंगे। हमारी प्राथमिकता वही रहेगी- जोअच्छी तरह काम कर रहा है, उसे सुरक्षित रखना और आगे और बेहतर बनाना।”
Megaport के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइकल रीड ने कहा, “Extreme IX के अधिग्रहण के साथ, हम भारत के सबसे भरोसेमंद इंटरनेट एक्सचेंज प्लेटफॉर्म को अपने वैश्विक नेटवर्क से जोड़ रहे हैं। इससे भारत में हमारी मौजूदगी मजबूत होगी और ग्राहकों को बेहतर, तेज़ और भरोसेमंद कनेक्टिविटी मिलेगी।”
आने वाले महीनों में Extreme IX का नेटवर्क Megaport के वैश्विक प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। इसके तहत चरणबद्ध तरीके से नई सेवाएं शुरू की जाएंगी, जैसे क्लाउड कनेक्टिविटी, डेटा सेंटर इंटरकनेक्ट, वर्चुअल एज और कंप्यूट सेवाएं। इससे Megaport की वैश्विक मौजूदगी 27 देशों तक फैल जाएगी और एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में उसकी स्थिति और मजबूत होगी।
Extreme IX के ग्राहकों और साझेदारों के लिए इसका क्या मतलब है
Extreme IX के मौजूदा ग्राहकों और साझेदारों के लिए रोज़मर्रा का काम पहले की तरह ही चलता रहेगा:
सभी मौजूदा सेवाएं, पोट्र्ट्स और पीयरिंग संबंध बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगे
Megaport इंटरनेट एक्सचेंज का संचालन करता रहेगा और मौजूदा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है
Extreme IX की पूरी टीम पहले की तरह काम करती रहेगी; सपोर्ट और ऑपरेशंस के लिए वही लोग संपर्क में रहेंगे
समय के साथ नई सेवाएं और नेटवर्क विस्तार जोड़े जाएंगे, और किसी भी बदलाव से पहले स्पष्ट जानकारी दी जाएगी
Extreme IX एक निष्पक्ष और डेटा सेंटर-न्यूट्रल इंटरनेट एक्सचेंज के रूप में काम करता रहेगा। इसका लक्ष्य भारत में इंटरनेट की गति, भरोसे और किफायती पहुंच को बेहतर बनाना है, ताकि लाखों उपयोगकर्ताओं को लाभ मिल सके।

