गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी दिवस पर लालकिला मैदान मेँ समागम शुरू :बीबी रणजीत कौर।

कुलवंत कौर रिपोर्ट :-

गुरु तेग बहादुर साहिब और उनके अनिन्न सिखों की शहादत को समर्पित शहीदी समारोह लाल किले पर हुए शुरू: बीबी रंजीत कौर

नई दिल्ली, 21 नवंबर: पंथ के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी और उनके साथी सिख भाई मतिदास जी, भाई सतिदास जी और भाई दयाला जी, जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी, उनकी 350वीं शहादत शताब्दी को समर्पित, दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी, दिल्ली सरकार के सहयोग से, लाल किले व अलग अलग गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित कर रही है। इस मौके पर लाल किले पर प्रोग्राम शुरू हो गए हैं, जिसमें बच्चों ने गुरबानी का गुणगान किया और अखाड़ा जत्थों ने अपनी कला दिखाई। 25 नवंबर को गुरुद्वारा सीस गंज साहिब से भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा, जो गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में खत्म होगा। इसके बाद 26 तारीख को गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब के लखी शाह वंजारा हॉल में एक खास कीर्तन दीवान लगाया जाएगा, जिसमें पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्थे मौजूद रहेंगे और संगत को गुरबानी से जोड़ेंगे। 23-24-25 नवंबर को शाम को लाल किले पर खास कीर्तन दरबार, कवि दरबार और गतका अखाड़ा लगाया जाएगा और इन प्रोग्राम में देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व दूसरे कई नेता और संम्मानित लोग मौजूद रहेंगे। संगत से अपील है कि वह सभी प्रोग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

यह शब्द दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की सीनियर मेंबर बीबी रंजीत कौर ने मीडिया को जारी किए गए एक बयान में कहे है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top