120 बहादुर,फ़िल्म बढ़े पर्दे पर, दर्शकों के साथ देखने फरहन अख्तर औऱ रेजी घई के साथ मेकर्स सेना के गणमान्य भी रहेंगे मौजूद।

दिल्ली में 120 बहादुर के मेकर्स सेना के गणमान्यों और रेज़ांग ला शहीद परिवारों के लिए रखेंगे स्पेशल स्क्रीनिंग, फरहान अख्तर व ‘रेज़ी’ घई भी दर्ज कराएंगे मौजूदगी

दिल्ली में 120 बहादुर के मेकर्स रखेंगे स्पेशल स्क्रीनिंग, फरहान अख्तर और डायरेक्टर रजनीश ‘रेज़ी’ घई दर्ज कराएंगे मौजूदगी

120 बहादुर की दुनिया भर में रिलीज़ से पहले, एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ कल दिल्ली में दो खास स्क्रीनिंग करेंगे। पहली स्क्रीनिंग सेना के बड़े अधिकारियों के लिए होगी। इसके बाद दूसरी स्क्रीनिंग उन सैनिकों के लिए होगी जो युद्ध में जिंदा बचे थे निहाल सिंह और राम चंदर यादव और उनके परिवारों के लिए। साथ ही युद्ध में शहीद हुए अन्य जवानों के परिवारों को भी इस स्क्रीनिंग में बुलाया जाएगा।

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर, साथ ही डायरेक्टर रज़नीश ‘रेज़ी’ घई, दोनों इवेंट्स में मौजूद रहेंगे। हम बताते हैं कि टीम पहली स्क्रीनिंग में आर्मी के जवानों के साथ शामिल होगी, उनके साथ फिल्म देखेगी और उसी एहसास और इतिहास को साझा करेगी, जिसने इसकी कहानी को बनाया है।

इसके बाद, मेकर्स शहीदों के परिवारों से मिलेंगे, और हम कहते हैं कि यही पल इस फिल्म के असली मकसद की सबसे बड़ी वजह है। परिवारों के लिए रखी गई स्क्रीनिंग का मकसद उनकी विरासत को सम्मान देना और उन कुर्बानियों को स्वीकार करना है, जो पीढ़ियों पहले दी गई थीं।

फिल्म 120 बहादुर 1962 के युद्ध में लड़ी गई मशहूर रेजांग ला की लड़ाई में भारतीय सेना की 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 जवानों की अद्भुत वीरता को दिखाती है। फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी (पीवीसी) की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर हर मुश्किल का सामना किया और भारतीय सेना के इतिहास की सबसे यादगार लड़ाइयों में से एक में बहादुरी की मिसाल पेश की। ऐसे बता दें कि इस फिल्म के दिल में एक दमदार पंक्ति गूंजती है: “हम पीछे नहीं हटेंगे।” यह पंक्ति अडिग संकल्प और अटूट देशभक्ति को दर्शाती है।

120 बहादुर का निर्देशन रजनीश ‘रेज़ी’ घई ने किया है और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top