
गुरुतेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी पर आसाम से आये नगर कीर्तन पर संगत नतमस्तक:सरना।
नई दिल्ली: नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर हर सिख श्रद्धा पूर्वक नतमस्तक हो रहा है। श्रीोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरुद्वारा धोबड़ी साहिब (आसाम) से सजाए गए ऐतिहासिक नगर कीर्तन के दिल्ली पड़ाव के दौरान दिल्ली की संगत ने जिस श्रद्धा और भावना से उपस्थिति दर्ज कराई और सेवा निभाई, वह अपने आप में इतिहास का एक अमिट हिस्सा बन चुका है।
शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह सरना ने नगर कीर्तन के दिल्ली पड़ाव पर कहा कि नौवें पातशाह के प्रति अपनी श्रद्धा भावना प्रकट करने के लिए शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार मनजीत सिंह जी.के. के प्रयत्न से गुरुद्वारा सीस गंज साहिब (दिल्ली) से लेकर गुरुद्वारा गुरु के महल श्री अमृतसर साहिब तक एक साइकिल यात्रा आयोजित की जा रही है। सरदार जी.के. का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है और संगत में, विशेषकर युवाओं में, सिख चेतना को जागृत करने वाला है। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मैं सरदार मनजीत सिंह जी.के. को हार्दिक बधाई देता हूँ।
उन्होंने कहा कि,इसके साथ ही मैं संगत से, विशेषकर युवाओं से अपील करता हूँ कि इस साइकिल यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें और गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान अर्पित करें। यह अपनी शारीरिक तंदुरुस्ती परखने का भी उत्तम अवसर है। इसलिए सभी संगत इस यात्रा का हिस्सा अवश्य बनें।
