पंजाब मे भयंकर बाढ़ सेकड़ों किसान आहत, पंजाब सरकार की नाकामी :सरना।

“पंजाब में बाढ़ बी.बी.एम.बी और राज्य सरकार की लापरवाही का नतीजा है: सरना”

इस समय पंजाब में जो बाढ़ आई हुई है, वह पहली बात तो प्राकृतिक आपदा कम और राज्य सरकार व बी.बी.एम.बी की खराब प्रबंधन प्रणाली का नतीजा ज़्यादा है। जब मौसम विभाग की ओर से लगातार भारी बारिश की पूर्वानुमान दी जा रही थी, तब राज्य सरकार और पंजाब की नदियों व बांधों को नियंत्रित करने वाली बी.बी.एम.बी. क्यों बेपरवाह बनी रही? यह बाढ़ पंजाब पर खराब नीयत और लचर प्रबंधनों के कारण आई है।

लेकिन पंजाब के बहादुर लोग, जिन्हें अभी तक न तो राज्य सरकार की ओर से और न ही केंद्र सरकार की तरफ से कोई मदद मिली है, वे अपने दम पर इस बाढ़ से जूझ रहे हैं।

शिरोमणि अकाली दल, क्योंकि वह पंजाब की जनता की अपनी प्रतिनिधि पार्टी है, हमेशा पंजाब और पंजाबियों के लिए आगे खड़ा रहा है। और अब भी पार्टी के प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के निर्धारित राजनीतिक कार्यक्रमों को रद्द करते हुए, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है और स्वयं भी जा रहे हैं। यह पार्टी की परंपराओं की रक्षा करने का प्रतीक है।

मैं शिरोमणि अकाली दल की पूरी दिल्ली इकाई के कार्यकर्ताओं से भी अपील करता हूं कि वे अपना कर्तव्य समझते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आएं और अपनी मानवीय जिम्मेदारी निभाएं।

इन शब्दों को शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई के प्रधान स. परमजीत सिंह सरना ने एक प्रेस बयान के ज़रिए व्यक्त किया।

कुलवंत कौर की रिपोर्ट :-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top