इंडस टॉवर्स ने 50,000 सोलर संचालित टेलीकॉम साइट्स के साथ रचा नया इतिहास, नेटवर्क में लगभग 300 MW की डिस्ट्रिब्यूटेड सोलर कैपेसिटी का एकीकरण

Uncategorized

भविष्य में 100,000 सोलर-संचालित टेलीकॉम साइट्स की योजना

सभी सोलर साइट्स डिजिटली कनेक्टेड होंगे, जिससे बिजली उत्पादन और प्रदर्शन की रियल-टाइम मॉनिटरिंग होगी संभव

गुरुग्राम, 4 नवंबर, 2026: इंडस टॉवर्स लिमिटेड, विश्व की एक सबसे बड़ी दूरसंचार टॉवर अवसंरचना कंपनी, ने भारत भर में

50,000 सोलर संचालित टेलीकॉम साइट्स को सफलतापूर्वक स्थापित कर एक नया इतिहास रच दिखाया है। इसके साथ ही, इंडस टॉवर्स व्यापक स्तर पर संधारणीय अवसंरचनाओं में वैश्विक मानक स्थापित करने वाली पहली पैसिव टेलीकॉम अवसंरचना कंपनी बन गई है। भविष्य की ओर कदम बढ़ाते हुए, कंपनी 100,000 टेलीकॉम साइट्स को भी सोलर संचालित बनाने का लक्ष्य रखती है, जिससे संधारणीय टेलीकॉम अवसंरचना के के क्षेत्र में कंपनी की स्थिति और मजबूत हो जाएगी।

लगभग 300 MW की कुल स्थापित सोलर क्षमता वाले इस पहल की सहायता से टेलीकॉम अवसंरचना क्षेत्र में एक बड़े वितरित नवीकरणीय ऊर्जा पारिस्थितिकी का जन्म हो पाया है। हमारे आंकलन के अनुसार, इसका पर्यावरणीय प्रभाव लगभग 2 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है, जबकि पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करके, यह परियोजना सालाना लगभग 420,000 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

इस वैश्विक कीर्तिमान पर बात करते करते हुए, श्री प्रचुर साह, MD और CEO, इंडस टॉवर्स लिमिटेड, ने कहा, “50,000 सोलर संचालित टेलीकॉम साइट्स के साथ लगभग 300 MW की सोलर क्षमता का आँकड़ा प्राप्त करना केवल एक व्यावसायिक उपलब्धि नहीं है; बल्कि यह संधारणीय टेलीकॉम अवसंरचना के विकास में एक ऐतिहासिक मोड़ है। इस स्तर की सफलता हासिल करने वाली पहली पैसिव अवसंरचना कंपनी होने के नाते, हमने यह साबित कर दिखाया है कि नवाचार, टेक्नोलॉजी और संधारणीयता को साथ में लेकर चलना, उद्योग और पर्यावरण दोनों के लिए कितना बड़ा और सकारात्मक बदलाव ला सकता है। साल 2024 में अपने सोलर डिप्लॉयमेंट प्रोग्राम में तेजी लाने के बाद, बेहद कम समय में हमने टेलीकॉम अवसंरचना क्षेत्र में सबसे बड़ा डिस्ट्रिब्यूटेड सोलर इकोसिस्टम बना लिया है। यह न केवल स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करने, कार्बन उत्सर्जन को घटाने, बल्कि हमारे नेटवर्क को अधिक मजबूत बनाने में भी फायदेमंद साबित होगा।

यह उपलब्धि जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के हमारे संकल्प को दर्शाती है। हमारा पूरा ध्यान अब 100,000 टेलीकॉम साइट्स को सोलर संचालित बनाने के अपने बड़े लक्ष्य पर है, ताकि ऊर्जा लागत को अनुकूलित करने के साथ-साथ संधारणीय डिजिटल अवसंरचना के मानकों को नए सिरे से परिभाषित किया जा सके। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस यात्रा के दौरान हमने जो विशेषज्ञता, परिचालन मॉडल और टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म विकसित किए हैं, उनकी सहायता से हम अफ्रीका में भी इसी तरह की सफलता प्राप्त कर सकते हैं, जहां डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए विश्वसनीय और संधारणीय ऊर्जा समाधानों की अत्यंत आवश्यकता है। हमने विशाल पैमाने पर नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों को स्थापित और प्रबंधित करने की अपनी क्षमता का प्रमाण दिया है। हमें यकीन है कि इससे वैश्विक स्तर पर संधारणीय टेलीकॉम इकोसिस्टम बनाने और उद्योग में नए मानक स्थापित करने में हमें अवश्य ही लाभ होगा।”

यह उपलब्धि फ्यूचर-रेडी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में इंडस टॉवर्स की अग्रणी भूमिका को उजागर करती है, जो संधारणीयता और परिचालन क्षमता का एक बेहतरीन तालमेल है। अपने नेटवर्क में अत्याधुनिक नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों, डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम और डेटा-ड्रिवेन मेंटेनेंस क्षमताओं को एकीकृत करके, कंपनी डीजल पर अपनी निर्भरता को कम कर रही है, ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ा रही है और हरित कनेक्टिविटी की दिशा में बदलाव को रफ़्तार दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *