
नई दिल्ली 28 अक्टूबर 2026:पेका फाउंडेशन समर्थित पेका स्किल्स ने भारत के फाइबर-आधारित पैकेजिंग और पल्प-पेपर उद्योग में युवाओं के लिए करियर की राह खोलने के लिए आईआईटी रुड़की और पारसॉन मशीनरी के साथ त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस साझेदारी के तहत दो वर्षीय पीजी डिप्लोमा इन पल्प एंड पेपर टेक्नोलॉजी के पहले बैच के लिए प्रवेश शुरू हो गए हैं। 30 छात्रों का पहला बैच नवंबर मध्य में शुरू होगा।समझौता ज्ञापन पर पक्का फाउंडेशन की सीईओ सरिता उपाध्याय, आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. के. के. पंत और पारसॉन मशीनरी के निदेशक मधुर देसार्दा ने हस्ताक्षर किए।पैकेजिंग की बढ़ती मांग के बीच फाइबर मोल्डिंग और पेपर उत्पादन में नई नौकरियां बन रही हैं। यह डिप्लोमा छात्रों को तकनीकी प्रशिक्षण, इंडस्ट्री एक्सपोजर, अप्रेंटिसशिप और स्पष्ट करियर मार्ग देने के लिए तैयार किया गया है।
सरिता उपाध्याय ने कहा, “फाइबर-आधारित पैकेजिंग नए रोजगार पैदा कर रही है। यह कोर्स बी.एससी ग्रेजुएट्स को एक ऐसे विशेष तकनीकी क्षेत्र में प्रवेश देता है जो अब तक उनके लिए बंद था।
यह कोर्स बी.एससी और केमिकल, मैकेनिकल व बायोटेक्नोलॉजी में बी.टेक स्नातकों के लिए है। इसकी खासियत है कि पढ़ाई पारंपरिक क्लासरूम में नहीं, बल्कि अयोध्या स्थित पक्का फैक्ट्री परिसर के अंदर होगी, जहां छात्र रोजाना मशीनों और विशेषज्ञों के बीच सीखेंगे।
दो साल के कोर्स में एक साल पक्का स्किल्स में प्रशिक्षण, छह महीने पारसॉन मशीनरी सहित इंडस्ट्री के साथ जुड़ाव, और IIT रुड़की के सहारनपुर स्थित पेपर एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी विभाग में एक महीने का विशेष प्रशिक्षण शामिल है। IIT रुड़की देश का इकलौता आईआईटी है जहां यह विभाग है। छात्रों को IIT रुड़की का अलग सर्टिफिकेट भी मिलेगा। कोर्स में पेड ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग भी है।आईआईटी रुड़की के प्रो. विभोर रस्तोगी ने कहा, वर्कफोर्स के पास मटेरियल का ज्ञान तो है, पर उसके पीछे के विज्ञान का नहीं। यह कोर्स फाइबर के विज्ञान को सिखाएगा।स्नातक प्रोसेस इंजीनियर, प्रोडक्शन ऑफिसर, क्वालिटी कंट्रोल, सस्टेनेबिलिटी और टेक्निकल सेल्स जैसी भूमिकाओं में करियर शुरू कर सकते हैं। कोर्स तीन ग्रोथ ट्रैक – कोर प्लांट, मॉडर्न सस्टेनेबिलिटी और कमर्शियल बिजनेस में करियर मैप करता है।
पेका स्किल्स हर साल नया बैच लेगा और परिसर में सस्टेनेबिलिटी पर रिसर्च के लिए लर्निंग एक्सीलेंस हब भी बनाएगा।

