
दिल्ली विश्वविद्यालय की संस्कृति परिषद ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय के सहयोग से दो
दिवसीय-अंतर-महाविद्यालयीय नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन किया।
प्राचार्या प्रो. नीलम गोयल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए रचनात्मकता और व्यक्तित्व विकास में सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्त्व पर प्रकाश डाला। प्रथम दिवस पर डॉ. प्रेरणा मल्होत्रा तथा द्वितीय दिवस पर श्री अभिषेक टंडन ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।

मिमिक्री में निखिल भास्कर( हिंदी विभाग), अन्या सिंह (जीसस एंड मैरी महाविद्यालय) और कशिश पांडेय (स्वामी श्रद्धानंद महाविद्यालय) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त किए। माइम में भारती, हंसराज और भगिनी निवेदिता महाविद्यालय क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री अनूप लाठर तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेश सिंह और प्रो. रविंदर कुमार उपस्थित रहे। आयोजन की सफलता में नोडल अधिकारी डॉ. मुनेश और संकाय समन्वयक सुश्री शिल्पा के योगदान की सराहना की गई।

