प्रतिभा सम्मान समारोह एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

Uncategorized

गाज़ियाबाद, 06 सितम्बर 2026। श्री राजपूत करणी सेना, जिला गाज़ियाबाद द्वारा जानकी भवन, कविनगर रामलीला ग्राउंड, गाज़ियाबाद में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रतिभाशाली एवं मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया तथा युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उचित करियर मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग प्रदान की गई।

इस अवसर पर शालिनी सिंह, पुत्री श्री बृजभूषण सिंह शरण, ने महिला शक्ति का आह्वान करते हुए अभिभावकों से अनुरोध किया कि बेटियों की उड़ान को रोका न जाए, बल्कि उनके सपनों को साकार करने में उनका सहयोग किया जाए।

इस अवसर पर कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से श्रीमान अनिल खेड़ा जी, श्रीमान सजल राणा जी, श्रीमान भानु प्रताप शिशौदिया जी, श्रीमान एन.पी. सिंह जी, श्रीमान भूपेंद्र सोम जी, श्रीमान भगवत राजपूत जी, श्रीमान कुशल कुशवाहा जी, श्रीमान आर.पी. सिंह जी एवं श्रीमान सुशील तोमर जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व आई.जी. रणजीत सिंह जी ने मेधावी विद्यार्थियों को देश की प्रगति एवं विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, अनुशासन और मेहनत के माध्यम से अपने लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र भाटी जी, जिला अध्यक्ष विकास भदौरिया जी, जिला उपाध्यक्ष नितिन चौहान जी, दीप्ति चौहान जी, अजय प्रताप सिंह सोम जी, जिला मीडिया प्रभारी गौरव शिशोदिया जी, सुजल सिंह जी, नरेंद्र भाटी जी, मंजू राघव जी, हेमा भाटी जी, शिवम् सोम जी, अरुण सोम जी, निखिल सोम जी एवं सचिन चौहान जी सहित समाज के अनेक सम्मानित बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना तथा युवाओं को सही दिशा और बेहतर भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।

🚩 श्री राजपूत करणी सेना, जिला गाज़ियाबाद 🚩
|| स्वाभिमान • संस्कार • सेवा ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *