
श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय
(एसपीएम कॉलेज), दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा “जीवन कौशल शिक्षा: सुदृढ़ भविष्य के लिए युवा मन को सशक्त बनाना” विषय पर 18–19 अगस्त 2026 को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की गई।
कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्म-जागरूकता, प्रभावी संचार, दृढ़ता, निर्णय-क्षमता, समस्या-समाधान, रचनात्मकता एवं नेतृत्व कौशल को विकसित करना था। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में कॉलेज सभागार में लगभग 600 विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

कार्यशाला के अंतर्गत 150 से अधिक विद्यार्थियों ने विजन बोर्ड मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, एक्सटेम्पोर स्पीकिंग, मोनोलॉग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट तथा हैंडीक्राफ्ट मेकिंग जैसी विभिन्न रचनात्मक एवं कौशल-आधारित प्रतियोगिताओं में सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सुनील देवधर तथा विशिष्ट वक्ता डॉ. सुभाषिनी शिवहरे खन्ना की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या प्रो. नीलम गोयल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संयोजक सुश्री मोनिका शिवहरे एवं सह-संयोजक डॉ. अभिनंदन पांडेय द्वारा किया गया।

