14दिसम्बर की रैली को कामयाब बनाने के लिए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने लीं कार्यकर्ताओं की मीटिंग.

… बंसी लाल रिपोर्ट :-

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 14 दिसम्बर, 2025 को भाजपा और चुनाव आयोग की सांठगांठ से लगातार हो रही वोट चोरी के खिलाफ होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़” की महारैली की तैयारियों को लेकर आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेस कैडर की बैठके की।

दिल्ली के प्रत्येक बूथ से कांग्रेस के कार्यकर्ता वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली में भाग लेकर भाजपा और चुनाव आयोग की वोट चोरी की साजिश का पर्दाफाश करेंगे। – देवेन्द्र यादव


नई दिल्ली, 2 दिसम्बर, 2025 – दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 14 दिसम्बर, 2025 को भाजपा और चुनाव आयोग की सांठगांठ से लगातार हो रही वोट चोरी के खिलाफ होने वाली महारैली की तैयारियों को लेकर आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व विधायकों, जिला अध्यक्षों, ब्लाक अध्यक्षों, निगम पार्षदों, चुनाव लड़े प्रत्याशियों, अग्रिम संगठन महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई के अध्यक्षो, सेल एवं प्रकोष्ठों के चेयरमैन, लोकसभा, जिला, विधानसभा के आर्ब्जवरों की अलग-अलग समय पर बैठकें ली। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी श्री काजी निजामुद्दीन व पूर्व मंत्री डॉ नरेंद्र नाथ भी मौजूद थे।


बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि जन नायक, नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई को निर्णायक बनाने के लिए हमें 14 दिसम्बर को अधिक से अधिक संख्या में पहुॅच कर भाजपा को उखाड़ फैंकने के लिए दिल्ली से देश भर की जनता को एक संदेश पहुॅचाना है कि संवैधानिक व्यवस्था में आपके वोट के अधिकार की चोरी करके भाजपा केन्द्र और राज्यों की सत्ता हथियाकर लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि 14 दिसम्बर की रामलीला मैदान की महारैली कोई राजनैतिक कार्यक्रम नही, बल्कि एक अभियान है लोकतांत्रिक व्यवस्था मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाए रखने का। कांग्रेस चुनाव आयोग से वोट चोरी के पूरे प्रकरण की जांच की मांग कर रही है ताकि मतदाता सूची विश्वसनीय बनी रहे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक, हरियाणा की वोट चोरी को देश के सामने लाकर भाजपा और चुनाव आयोग की सांठगांठ को उजागर किया। भाजपा सरकार ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित हर जगह वोट चोरी के खिलाफ उठी आवाज को दबाने की कोशिश की है, लेकिन हम रुकने वाले नही है।


श्री देवेन्द्र यादव ने बैठक में कहा कि 14 दिसम्बर की रामलीला मैदान की महारैली की तैयारियों के लिए आज से तैयारियां शुरु कर दें। महारैली में प्रत्येक बूथ के कांग्रेस कार्यकर्ता, सेक्टर इंचार्ज, मंडलम अध्यक्ष सहित दिल्ली भर से कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुॅचेंगे। उन्होंने जिला एवं ब्लाक अध्यक्षों को वोट चोरी के खिलाफ जन जागरुकता अभियान को तेज करने और वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली को सफल बनाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की वोट चोरी करके सत्ता हासिल करने की साजिश लगातार जारी है। दिल्ली विधानसभा में वोट चोरी करके सत्ता हासिल करने के बाद निगम उपचुनावों में वोट चोरी के खुलासे लगातार उजागर हुए और वोटिंग वाले दिन वोट चोरी खुल सामने आई, जब मतदाता के पहुॅचने से पहले ही वोट डाले जा चुके थे।


श्री काजी निजामुद्दीन ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली को कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सम्बोधित करेंगे। रामलीला मैदान में 14 दिसम्बर की महारैली मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी, एसआईआर और वोट चोरी के खिलाफ भाजपा सरकार को गंद्दी छोड़ने का शंखनाद होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में वोट चोरी करके गैर संवैधानिक रुप से चुनाव आयोग की सांठगांठ से देश और राज्यों की सत्ता पर काबिज हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की वोट चोरी और एसआईआर एक सोची समझी साजिश है। एसआईआर में नागरिकों को परेशान किया जा रहा है और बीएलओ को अपने अनुसार काम करवाने का अनावश्यक दबाव भी डाला जा रहा है, जिसके कारण बीएलओ के मरने की खबरे भी आ रही है। उन्होंने कहा कि यह एक षडयंत्र है सत्ता की रक्षा के लिए लोकतंत्र की बलि देने का।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top