सैमसंग ने लॉन्च किया गैलेक्‍सी A07 5G, दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और मजबूत सुरक्षा के साथ

50MP कैमरा से पाएं बेहतरीन फोटो और 6000mAh बैटरी के साथ मिलेगी दिनभर की पावर

गुरुग्राम : भारत की अग्रणी कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने आज नया सैमसंग गैलेक्‍सी A07 5G लॉन्च किया। यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए तैयार किया गया है जो एंटरटेनमेंट, कंटेंट क्रिएशन और पूरे दिन बिना रुकावट इस्तेमाल की तलाश में रहते हैं। यह स्मार्टफोन इंडस्ट्री-ग्रेड डेटा सुरक्षा के नए मानक स्थापित करता है, जिससे यूज़र्स को बेफिक्र इस्तेमाल का भरोसा मिलता है।

सैमसंग इंडिया के एमएक्स बिज़नेस के वाइस प्रेसिडेंट आदित्य बब्बर ने कहा, “सैमसंग में हम अपने युवा ग्राहकों की बदलती जरूरतों को अच्छी तरह समझते हैं। आज की जेन-ज़ी सोशल कंटेंट ज्यादा बना रही है, मोबाइल गेमिंग में रुचि बढ़ रही है और ऑनलाइन कंटेंट की खपत पहले से कहीं अधिक हो गई है। इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सैमसंग गैलेक्‍सी A07 5G को ‘मोर ऑसम’ अनुभव के साथ पेश किया गया है। इसमें दमदार 50MP कैमरा, लंबे समय तक चलने वाली 6000mAh बैटरी और शानदार 120Hz डिस्प्ले का बेहतरीन मेल है। भारतीय युवाओं के लिए तैयार यह ऑल-इन-वन पैकेज पेश करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है।”

स्लीक और मज़बूत डिज़ाइन

गैलेक्‍सी A07 5G को सैमसंग ने आकर्षक और मजबूत डिज़ाइन के साथ पेश किया है। यह स्मार्टफोन लाइट वायलेट, लाइट ग्रीन और ब्लैक—तीन रंगों में उपलब्ध है। इसका वजन 199 ग्राम है और 8.2 मिमी पतले बॉडी प्रोफाइल के साथ इसमें नया की आयलैंड 2.0 फ्लैट साइड फ्रेम दिया गया है, जो बेहतर ग्रिप सुनिश्चित करता है। फोन में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ वीडियो देखने और वेब ब्राउज़िंग के दौरान बेहद स्मूद अनुभव देता है। हाई-ब्राइटनेस मोड (HBM) के तहत स्क्रीन की चमक 800 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट साफ दिखाई देता है। इससे यूज़र्स चलते-फिरते फोटो कैप्चर करने, एडिट करने और शेयर करने का पूरा आनंद ले सकते हैं।

अतिरिक्त सुरक्षा के लिए गैलेक्‍सी A07 5G की स्क्रीन को 2-स्टेप टेम्पर्ड ग्लास से सुरक्षित किया गया है। इसके साथ ही फोन को IP54 सर्टिफिकेशन मिला है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से बचाने में मदद करता है। फोन के बैक पैनल में नए ग्‍लास फाइबर रेनफोर्स्‍ड पॉलीमर (GFRP) मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जो पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत होने के साथ-साथ पतला भी है। इससे स्मार्टफोन को बेहतर मजबूती और लंबे समय तक टिकाऊ उपयोग मिलता है।

एडवांस्‍ड कैमरा एवं बैटरी

गैलेक्‍सी A07 5G के रियर में आइकॉनिक ट्रैक कैमरा डेको के साथ हाई-रेज़ोल्यूशन डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का ऑटोफोकस वाइड कैमरा शामिल है, जो बेहतरीन क्‍वॉलिटी की तस्वीरें कैप्चर करता है, जबकि 2MP का डेप्थ कैमरा बेहतर डेप्थ और क्लैरिटी देने में मदद करता है

मुख्य कैमरे का F1.8 अपर्चर, डेप्थ कैमरे के साथ मिलकर खूबसूरत बोकेह इफेक्ट तैयार करता है, जिससे सब्जेक्ट साफ फोकस में रहता है और बैकग्राउंड सॉफ्ट ब्लर हो जाता है। यह वाइड-एंगल कैमरा ब्राइट और लो-लाइट दोनों ही परिस्थितियों में शानदार रंग और बारीक डिटेल के साथ फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त है। वहीं, 8MP का फ्रंट कैमरा कम नॉइज़ के साथ शार्प सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करता है।

पूरे दिन बिना रुके इस्तेमाल के लिए गैलेक्‍सी A07 5G में 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो इसके पिछले मॉडल से 20% ज्यादा बड़ी है। फोन 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग हो या सोशल मीडिया ब्राउज़िंग—दिनभर बेफिक्र इस्तेमाल संभव होता है। इसके ऑप्टिमाइज़्ड पावर मैनेजमेंट के कारण काम और मनोरंजन दोनों के दौरान स्मूद और लगातार परफॉर्मेंस मिलती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top