वैंडरलैंडे ने पुणे में खोला अपना ‘इंडिया इनोवेशन सेंटर’; भारत के इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी टैलेंट इकोसिस्टम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मज़बूत बनाया


पुणे,: लॉजिस्टिक्स प्रोसेस ऑटोमेशन के क्षेत्र में दुनिया की अग्रणी कंपनी, वैंडरलैंडे ने पुणे में अपना इंडिया इनोवेशन सेंटर खोला है। यह केंद्र कंपनी के उस मूल मंत्र पर आधारित है जहाँ ग्राहकों को केंद्र में और इनोवेशन को प्रगति की धड़कन माना जाता है। इसे एक ऐसे स्थान के रूप में तैयार किया गया है जहाँ इंजीनियर मिलकर रोबोटिक ऑटोमेशन, ऑटोनॉमस सिस्टम, एआई और डिजिटल-फिजिकल इंटीग्रेशन जैसे क्षेत्रों में ‘एंड-टू-एंड’ समाधान विकसित कर सकेंगे और उनका परीक्षण कर सकेंगे। यह सेंटर दुनिया भर के वेयरहाउस, एयरपोर्ट और पार्सल क्षेत्रों के लिए तकनीक विकसित करेगा।
वैंडरलैंडे इंडिया के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर के सफर में यह एक बड़ा मील का पत्थर है। इसके साथ ही, यह नीदरलैंड के बाहर कंपनी का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी हब बन गया है। यह केंद्र भारत में प्रतिभाओं को तराशने, उच्च-स्तरीय इंजीनियरिंग भूमिकाओं का विस्तार करने और भारत से नवाचार को गति देने की कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
पुणे में दो एकड़ में फैला यह इंडिया इनोवेशन सेंटर वैश्विक सहयोग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट और सिस्टम टेस्टिंग को एक ही छत के नीचे लाता है। यह ट्रेनिंग और टेस्टिंग के साथ-साथ वैंडरलैंडे के प्रगत सिस्टम्स की ‘एंड-टू-एंड ओनरशिप’ को भी एकीकृत करता है, जिससे टीमें पूरे इंजीनियरिंग लाइफसाइकल पर बेहतर तालमेल के साथ काम कर सकेंगी। यह माहौल वर्तमान और भविष्य के कर्मचारियों को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों पर काम करने, अपनी तकनीकी दक्षता बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर ग्राहकों के ऑटोमेशन सफर में सीधा योगदान देने के लिए सशक्त बनाता है।
एस्ट्रिड वैन ड्रुटेन, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, वैंडरलैंडे ने कहा, “इंडिया इनोवेशन सेंटर वैंडरलैंडे के तकनीकी सफर में भारत की बढ़ती भूमिका पर हमारे भरोसे को दर्शाता है। हमारे ग्राहकों के लिए ऑटोमेशन अब कोई विकल्प नहीं, बल्कि ज़रूरत बन चुका है। हमारे इनोवेशन सेंटर हमारे ‘एवरी डे बेटर’ (हर दिन बेहतर) जैसे मूल मूल्यों से प्रेरित होकर अधिक स्मार्ट और कुशल समाधान तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं। भारत हमारा दूसरा सबसे बड़ा तकनीकी हब होने के नाते, इस नए केंद्र के माध्यम से हमारे वैश्विक इनोवेशन इकोसिस्टम को और मजबूती देगा।”
मनीष पाटिल, मैनेजिंग डायरेक्टर, वैंडरलैंडे इंडिया ने कहा, “हमारे नए इंडिया इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो वैंडरलैंडे इंडिया में हमारे निरंतर निवेश और विश्वास को दर्शाता है। यह केंद्र नवाचार को बढ़ावा देने, वैश्विक क्षमताएं विकसित करने और वैंडरलैंडे के दुनिया भर के कामकाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने के हमारे लक्ष्य को साकार करता है।”
बीते वर्षों में वैंडरलैंडे इंडिया एक छोटे सपोर्ट ऑफिस से बढ़कर 1,300+ सदस्यों वाला ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर बन चुका है। आज यह संगठन रिसर्च एंड डेवलपमेंट, सॉफ्टवेयर विकास, कोर इंजीनियरिंग और शेयर्ड सर्विसेज़ तक फैला हुआ है। इंडिया इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन विकास के उस अगले चरण को दर्शाता है जहाँ हम अब केवल कार्यान्वयन नहीं, बल्कि नवाचार पर केंद्रित हैं और कंपनी की “एवरी डे बेटर” की यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।
वैंडरलैंडे की कंपनी प्रोफाइल
वैंडरलैंडे वेयरहाउसिंग, एयरपोर्ट और पार्सल क्षेत्रों के लिए ‘फ्यूचर-प्रूफ’ लॉजिस्टिक्स प्रोसेस ऑटोमेशन में दुनिया की अग्रणी कंपनी है। इसका एकीकृत पोर्टफोलियो—जिसमें सिस्टम, इंटेलिजेंट सॉफ्टवेयर और लाइफसाइकल सेवाएं शामिल हैं—वैश्विक स्तर पर तेज़, विश्वसनीय और कुशल ऑटोमेशन को संभव बनाता है।
1949 में स्थापित वैंडरलैंडे के साथ दुनिया भर में 11,000 से अधिक लोग जुड़े हुए हैं और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 2.3 बिलियन यूरो का टर्नओवर दर्ज किया। एयरपोर्ट ऑटोमेशन में, इसके बैगेज हैंडलिंग और पैसेंजर समाधान दुनिया के शीर्ष 20 में से 17 हवाई अड्डों सहित कुल 600 से अधिक एयरपोर्ट्स पर सक्रिय हैं। ये समाधान सालाना 4 अरब से ज्यादा बैग्स की आवाजाही संभालते हैं। पार्सल क्षेत्र में, वैंडरलैंडे के सिस्टम प्रमुख वैश्विक ऑपरेटर्स के लिए रोज़ाना 5.2 करोड़ (52 मिलियन) से अधिक पार्सल सॉर्ट करते हैं। 2017 से वैंडरलैंडे ‘टोयोटा इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन’ का हिस्सा है, जिसने ऑटोमेटेड मटेरियल हैंडलिंग में ग्लोबल लीडर के रूप में इसकी स्थिति को और मज़बूत किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top