बंसी लाल रिपोर्ट :-
स्वतंत्रता दिवस पर दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद, बदरपुर और कालकाजी विधान सभा में निकाली पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने तिरंगा बाईक रैली।
- हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी हुए देशभक्ति की इस यात्रा में शामिल….
आज भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर दक्षिणी दिल्ली के पूर्व सांसद श्री रमेश बिधूड़ी ने सर्वप्रर्थम अपने तुगलकाबाद गाॅंव स्थित आवास पर ध्वजारोहण कर माॅं भारती की स्वाधीनता हेतु अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीदों व वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वत्र न्योछावर करने वाले शहीदों के सम्मान में तुगलकाबाद, बदरपुर व कालकाजी विधान सभा में मोटर साइकिल तिरंगा रैली निकाली जिसमें हजारों की संख्या में राष्ट्रीय ध्वज के साथ युवा क्षेत्रवासी अपने पूर्ण हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए। देशभक्ति के गीतों व भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा तुगलकाबाद विधान सभा में पुल रेलवे काॅलोनी प्रहलादपुर से प्रातः 11ः00 बजे प्रारंभ होकर बदरपुर, सूरजकुण्ड, विश्वकर्मा काॅलोनी, लाल कुआ पत्थर मार्किट, ई.एस.आई. हाॅस्पिटल ओखला फेस-1, मावी मोहल्ला तेखण्ड, इंदिरा कल्याण विहार, संजय काॅलोनी ओखला फेस-2 से गुजरी जहाॅं क्षेत्रवासियों ने पुष्प वर्षा कर देशभक्ति की इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कालकाजी विधान सभा में गोविन्दपुरी मेट्रो स्टेशन, अग्रवाल धर्मशाला मार्ग से कालकाजी भेरों मन्दिर, नेहरू प्लेस रेड लाइट से कालकाजी गोल चक्कर-1, कालकाजी गोल चक्कर-2 से गली न0-1 चैक गोविन्दपुरी, गली न0-4 गोविन्दपुरी, गली न0-13 चैक से तारा अपार्टमेन्ट होकर निकाली गई और महरौली-बदरपुर से होते हुए तुगलकाबाद गाॅंव स्थित सरकारी स्कूल पर यात्रा का समापन किया गया।
इसके बाद सांसद रमेश बिधूड़ी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज सम्पूर्ण भारत में आजादी का महोत्सव देश का हर नागरिक मना रहा है। आजादी का यह दिन हमें उन कुर्बानियों का स्मरण कराता है जिन्होंने कई दशकों तक लम्बे संघर्ष के बाद आजाद भारत में हमें श्वांस लेने का अवसर प्रदान कराया, उनकी कुर्बानियों को देश का हर नागरिक सदैव याद रखे और आजादी का यह महोत्सव उन वीर, वीरांगनाओं एवं स्वतंत्रता सेनानियों की याद में इसी प्रकार हर घर में मनाया जाए इस मुख्य उद्देश्य से देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा लगाने का आहृवान किया था जिससे कि भारत के नागरिकों में देशभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना सुदृढ़ रहे। बिधूड़ी ने कहा कि राष्ट्रप्रेम की भावना और एकजुटता के साथ चलना ही देश को शक्तिशाली बनाएगा और इस दिशा में माननीय प्रधानमंत्री जी अपने दृढ़ निश्चय के साथ देश में तेज गति से बदलाव ला रहे हैं, आज उनके मार्गदर्शन में देश आत्मनिर्भर व मजबूत बन रहा है, अब भारत दुश्मनों को मुॅंहतोड़ जवाब देना जानता है, देश में गरीब, मजदूर, किसान जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर अपने जीवन में बदलाव महसूस कर रहा है और सम्मान का जीवन व्यतीत कर रहा है। मोदी जी की नीतियों ने भारत का परचम पूरे विश्वभर में फहराया है और उनकी देशहित नीतियों में हर नागरिक का सहयोग जरूरी है।


