बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का दबदबा, फिल्म को हुए 75 दिन पूरे

बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के बाद फिल्म धुरंधर ने आज (17 फ़रवरी 2026) अपने 75 दिन पूरे कर लिए हैं। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज़ हुई इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। जियो स्टूडियोज़ और B62 स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी इस फिल्म ने देश और विदेश में शानदार कमाई की है।

मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ और दर्शकों के लगातार समर्थन के चलते फिल्म ने लंबे समय तक सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए रखी। OTT पर रिलीज़ होने के बाद भी फिल्म को थिएटर्स में अच्छा रिस्पॉन्स मिलता रहा, चाहे मेट्रो शहर हों या छोटे कस्बे।

नए रिलीज़ के बावजूद धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूती साबित की है और यह फिल्म अब एक मॉडर्न कल्ट बन चुकी है, जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे।

फिलहाल जहां धुरंधर सिनेमाघरों में अपना सफ़र जारी रखे हुए है, वहीं इसके अगले भाग धुरंधर: द रिवेंज को लेकर दर्शकों में ज़बरदस्त उत्साह है। फैंस बड़े पर्दे पर इस कहानी के अगले चैप्टर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top