एक करोड़ राम नाम लेखन की अलौकिक संपत्ति एकत्रित करने के विशाल लक्ष्य के साथ

राम नाम लेखन पुरुष्कार अभियान

राम नाम 108 बार लिखो व उपहार पाओ

एक सांस्कृतिक श्रृंखला

भजनपुरा स्थित मुख्य मार्किट में भुवनेश सिंघल ने राम नाम लेखन पुरुष्कार अभियान का आयोजन किया। अभियान के तहत राम नाम 108 बार लिखकर लाने वाले लोगों को उपहार वितरित किये गए।
कार्यक्रम के आयोजक भुवनेश सिंघल ने बताया कि यह अभियान श्रृंखलाबद्ध तरीके से प्रत्येक सप्ताह चलाया जा रहा है और एक करोड़ राम नाम लेखन का अलौकिक खजाना एकत्रित करने का लक्ष्य है।

सिंघल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्म मार्ग पर चलने की नीतियों ने उन्हें प्रभावित किया है और वो इससे प्रेरणा लेकर इस अभियान को प्रारम्भ किया है। इस अभियान में लोगों से राम नाम लेखन करवाया जाता है और उनको बदले में उपहार दिए जाते हैं। राम नाम लेखन से लोगों के मन में सनातन से जुड़े रहने के भाव जागृत होते हैं और इस तरह धर्म से जुड़कर और अधिक विनम्र व दयालु होने का भाव जागृत हो जाता है। विद्यार्थियों में लेखन प्रतिभा निखरती है और गाली मोहल्ले के लोग आपस में परिचित होकर जागृत समाज की स्थापना करते हैं। सिंघल ने बताया कि उनका लक्ष्य एक करोड़ राम नाम एकत्रित करना है जोकि बड़ा लक्ष्य है मगर असंभव नहीं है और वो कुछ वर्षों में ही यह लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। एक करोड़ राम नाम एकत्रित हो जाने पर वो इन सभी पेपर्स को अयोध्या के श्री राम मंदिर में राम लला के समक्ष मंदिर कमेटी को सौंपेंगे। सिंघल ने यह भी बताया कि पिछले 5 वर्षों से वो “मंत्र सुनाओ उपहार पाओ” अभियान को पाक्षिक रूप से चला रहे हैं जिसमें अब तक ढाई लाख लोगों को मंत्र सिखाये जा चुके हैं अतः उनको विश्वास है कि वो एक करोड़ राम नाम लेखन करवाने में सफल होंगे। इस अवसर पर अभियान में शामिल होने वाले लोगों ने अभियान की प्रशंसा की। कहा कि यह अभियान लोगों को धर्म के मार्ग पर चलने में सहायक सिद्ध होगा और लोगों को धार्मिक बनाकर भारत को विश्व गुरु बनाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top