वित्त वर्ष 2025-26 में जैक्सन ग्रुप ने हासिल किया 9,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का राजस्व, पांच नए एनर्जीसॉल्यूशन पेश किए

नई दिल्ली, 13 अप्रैल। भारत के प्रमुख एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर समूहों में से एक जैक्सन ग्रुप ने आज अपने एनर्जी सॉल्यूशन पोर्टफोलियों में बड़े विस्तार की घोषणा की। इसमें पांच नए उत्साद शामिल हैं. जैकसन जेनसेट एक्स्ट्रा, बीईएसएस, सोलर किट, मोबाइल लाइट टावर (एमएलटी) और इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर

पोर्टफोलियो विस्तार “जैक्सन’ की एक अधिक व्यापक और भविष्य के लिए तैयार एनर्जी इकोसिस्टम बनाने की दिशा में उठाया गया एक अहम कदम। कंपनी की 78 वर्षों से अधिक की गौरवपूर्ण विरासत है। यह विरासत गुणवत्ता, भरोसे और इंजीनियरिंग एक्सीलेंस से परिभाषित होती है। यह ग्रुप पावर जनरेशन, एनर्जी स्ट्रोरेज, सोलर को अपनाने और क्लीन पारंपरिक एनर्जी सॉल्यूशन में अपनी उपस्थिति को सशक्त कर रहा है। ग्रुप के विस्तारित पोर्टफोलियो के माध्यम से, जैक्सन उस टेक्नोलॉजी को प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त बना रहा है जो प्रदर्शन, भरोसे और पर्यवारण के प्रति दायित्वबोध को एक साथ लाती है।

जैक्सन के चेयरमैन श्री समीर गुप्ता ने कहा, “जैक्सन में हमारा मिशन हमेशा नवाचार के माध्यम से प्रगति को एनर्जी देना रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 ग 9,000 करोड़ रुपए से अधिक के राजस्म के साथ, जैक्सन के पास आज भविष्य के लिए तैयार एनर्जी सॉल्यूशन को आकार देने की क्षमता भी है। जिम्मेदारी भी। यह पोर्टफोलियो विस्तार एक एकीकृत एनर्जी इकोसिस्टम बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह भरोसेमंद, जिम्मेदार और भारत तथा वैश्विक बाजारों में ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप है।”

जैक्सन के वाइस चेयरमैन श्री संदीप गुप्ता ने कहा, “आज बाजार ऐसे एनजीं सॉल्यूशन की तलाश में है, जो दक्ष, भरोसेमंद और भविष्य के लिए तैयार हों। इस विस्तारित पोर्टफोलियो के साथ, जैक्सन विभिन्न क्षेत्रों में ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने वाले एक विविधीकृत खिलाड़ी के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत कर रहा है।”

जैक्सन डिस्ट्रीब्यूटेड एनर्जी बिजनेस के सीईओ श्री सुधांशु पोखरियाल ने कहा, “यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हम अपने पोर्टफोलियो का विस्तार ऐसे समाधानों के साथ कर रहे हैं, जो विश्वसनीयता और स्थिरता का संयोजन हैं और ग्राहकों को उनकी ऊर्जा जरूरतों को अधिक विश्वास और लचीलेपन के साथ पूरा करने में मदद करते हैं।”

जैक्सन जेनसेट एक्स्ट्रा को छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और आवासीय उपयोग के लिए एक कॉम्पैक्ट और भरोसेमंद पावर सॉल्यूशन के रूप में डिजाइन किया गया है। रोजमर्रा की ऊर्जा जरूरतों के लिए तैयार यह उत्पाद बेहतर ईंधन दक्षता और साइलेंट संचालन प्रदान करता है। यह बंगले, दुकानों और एटीएम बूथ जैसे स्थानों के लिए उपयुक्त है, जहां भरोसेमंद बैकअप पावर जरूरी होता है।

जैक्सन बीईएसएस एक उन्नत एनर्जी स्टोरेज प्रणाली है, जिसे घरों और व्यावसायिक स्थानों के लिए भरोसेमंद बैकअप और अधिक एनर्जी स्वतंत्रता देने के लिए विकसित किया गया है। यह चार वेरिएंट आउटेज सपोर्ट के लिए 3 kVA, रोजमर्रा के घरेलू उपयोग के लिए 5 kVA, बड़े घरों के लिए 10 kVA और पूर्ण एनर्जी फ्रीडम के लिए 15 kVA। यह समाधान कॉम्पैक्ट, सुरक्षित, शून्स रखरखाव वाला है। यह स्मृच्छ जीवनशैली को समर्थन देने के लिए डिजाइन किया गया है।

जैक्सन सोलर किट एक पूर्ण रूफटॉप सोलर समाधान है। इसे जिसे ‘एमएनआरई और “आईएस मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है। “सिस्ट्म-इन-ए-बॉक्स” के रूप में तैयार इस किट में हाई-एफिशिएंसी सोलर पीवी मॉड्यूल, सोलर पीवी इन्वर्टर, डीसीडीबी, एलईडी संकेतों के साथ एसीडीबी, एमसी 4 कनेक्टर, लाइटनिंग अरेस्ट्र और अर्थिग किट शामिल हैं। यह ग्राहकों को एक संपूर्ण और सुरक्षित रूफटॉप सोलर पैकेज प्रदान करता है।

जैक्सन मोबाइल लाइट टावर (MLT) को कठिन परिस्थितियों में भरोसेमंद प्रदर्शन देने और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए इंजीनियर किया गया है। आसान परिवहन और स्थानांतरण के लिए डिजाइन किया गया यह उत्साद कठोर मौसम परिस्थितियों में भी टिकाऊ है। 40 से 50 घंटे का रनटाइम देता है। इसकी आयु 50,000 घंटे है। यह डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, निर्माण स्थलों, आपदा राहत कार्यों और आउटडोर आयोजनों में उपयोग के लिए उपयुक्त है।

XJAKSON

इसके अलावा, ग्रुप ने बेंगलुरु स्थित एक कंपनी के साथ रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र में प्रवेश किया है। इस कदम से उन्नत, आरएंडडी आधारित इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर जैक्सन के पोर्टफोलियो में शामिल होंगे। यह क्लीन एनर्जी, एनर्जी उत्पादन, स्ट्रोट्रेज और सतत गतिशीलता के क्षेत्र में ग्रुप की स्थिति को और मजबूत करेगा।

इस विस्तारित पोर्टफोलियो के साथ, जैक्सन ग्रुप अब एनर्जी परिवर्तन के अगले चरण को आकार देने में अपनी भूमिका को मजबूत कर रहा है। जैसे-जैसे बाजार क्लीन, स्मार्ट और अधिक लचीले एनर्जी सिख्म की ओर बढ़ रहे हैं, ग्रुप ऐसे समाधान देने

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top