
तेहरान में फसे सिखों की सुरक्षा के लिए उचित उपाय करें सरकार :सरना
नई दिल्ली :ईरान की राजधानी तेहरान में लगातार अटेक किये जा रहें हैं, अमेरिका,इसरायल युद्ध से समस्या कठिन हो गई हैं,काफ़ी संख्या में वहां भारतीयों में सिख समुदाय भी लम्बे समय से रहते आ रहें हैं, उनकी सुरक्षा और भारत लाने की उचित व्यवस्था भारत सरकार को तुरंत करनी चाहिए यह मांग हैं शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई के प्रधान सरदार परमजीत सिंह सरना की, उन्होने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तेहरान की परस्थिति पर चिंता जाहिर की हैं।
सरना ने मांग की हैं तेहरान में सबसे चर्चित गुरुद्वारा भाई गंगा सिंह सभा हैं जहाँ सेकड़ों सिख डर के साय में रह रहें हैं, यह पवित्र गुरु स्थान हैं
सरना ने बताया की वहां सिख मिलिट्री से घिरे हैं, व्यवस्था काफ़ी जटिल होती जा रही हैं। वहां रह रहें सभी भारतीयों को सुरक्षित रखने के साथ भारत लाने के लिए उचित व्यवस्था भारत सरकार को करनी चाहिए, मान्य मोदी विश्व प्रशिद्ध नेता हैं,उन्हें जल्द कोई कूटनीति के तहत तेहरान में फसे सिखों के साथ अन्य भारतीयों को लाने के लिए उचित कदम उठाये।

