सदर बाजार में धूमधाम से मनाई गई फूलों की होली

सदर बाजार बारी मार्केट ट्रेड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा की अध्यक्षता में सदर बाजार में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ फूलों की होली मनाई गई। इस विशेष आयोजन में मार्केट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरिंदर आर्य, कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव सोहर, उपाध्यक्ष प्रदीप सचदेवा, राजेश कुमार, सचिन तरुण सोनी, हीरा मामा, शेखर कटारिया, व्यापारी नेता जसवीर सिंह सरना, राकेश राजपाल सहित बाजार के व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान रंगों की जगह फूलों की वर्षा कर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गईं। वातावरण भक्तिमय गीतों और होली के पारंपरिक संगीत से सराबोर रहा। पूरे बाजार क्षेत्र में भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया गया।
अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में इसी तरह एकजुट होकर भाग लेते रहें।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को चंदन का टीका और फूल अर्पित कर होली की बधाई दी तथा बाजार की समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top