सेवा तीर्थ के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी इतिहास रचायेंगे:खंडेलवाल।

सेवा तीर्थ के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी इतिहास रचायेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज ‘सेवा तीर्थ’ का लोकार्पण किया जाना देश के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ऐतिहासिक क्षण है। यह केवल एक स्थान का उद्घाटन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की उस भावना का सशक्त प्रतीक है जिसने भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई है जिसके अग्रदूत स्वयं प्रधानमंत्री श्री मोदी हैं।

‘सेवा तीर्थ’ राष्ट्र सेवा की उस परंपरा को समर्पित है, जो हमारे सांस्कृतिक मूल्यों और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को मूर्त रूप देती है। यह स्थान समाज के विभिन्न वर्गों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा और युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सेवा को शासन का मूल मंत्र बनाया गया है। ‘सेवा तीर्थ’ इस विचारधारा को और सशक्त करेगा तथा जनभागीदारी, सामाजिक उत्तरदायित्व और समावेशी विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं और विश्वास व्यक्त करते हैं कि ‘सेवा तीर्थ’ आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा तथा विकसित भारत के संकल्प को गति प्रदान करेगा।

सेवा की राह में जो चल पड़े, वही मोदी इतिहास बनायेंगे
“सेवा तीर्थ” की पावन धरा पर, हर कदम राष्ट्र को ऊँचा उठायेंगे
त्याग, तप और समर्पण से इतिहास नया लिख जाएँगे
सेवा तीर्थ का हर कण भारत के गौरव का गीत सुनायेंगे

प्रवीन खंडेलवाल
संसद सदस्य, चाँदनी चौक, दिल्ली
एवं
राष्ट्रीय महामंत्री, कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top